विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Hindi Day 2024: किस थीम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है इस बार का विश्व हिंदी दिवस और क्या है इसका मकसद

Published: Wed, 10 Jan 2024 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2024 07:16 AM (IST)

World Hindi Day 2024 विश्व हिंदी दिवस को अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। जो हर ...और पढ़ें

World Hindi Day 2024: विश्व हिंदी दिवस की कैसे हुई थी शुरुआत और इसका महत्व
World Hindi Day 2024: विश्व हिंदी दिवस की कैसे हुई थी शुरुआत और इसका महत्व

HighLights

  1. विश्व हिंदी दिवस मनाने की कैसे हुई थी शुरुआत?
  2. विश्व हिंदी दिवस मनाने के पीछे क्या है उद्देश्य?
  3. किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार वर्ल्ड हिंदी डे?

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Hindi Day 2024: हर साल जनवरी की 10 तारीख का दिन दुनियाभर में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद दुनियाभर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति को भी दूसरे देशों में पहुंचाना है। इसे पहली बार साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा मनाया गया था। जिसके बाद से हर साल इसे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जहां अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है वहीं राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। भारत में ही नहीं, फिलीपींस, मॉरिशस, नेपाल, सूरीनाम, फिजी, तिब्बत, त्रिनिदाद और पाकिस्तान में भी हिंदी बोली जाती है। यह दुनियाभर में मौजूद भारत भाषियों को एक सूत्र में पिरोने का दिन है। 

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास

नागरपुर में 10 जनवरी, 1975 को सबसे पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे, लेकिन विश्व हिंदी दिवस औपचारिक रूप से मनाने की घोषणा साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी। 

विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य

हिंदी भाषा को दुनियाभर में पहुंचाने के मकसद से इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी। इस दिन को भारतीय दूतावासों से धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदी भाषा से जुड़े तरह-तरह के कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। आपको बता दें कि विश्व हिंदी सचिवालय मॉरिशस में स्थित है।  

विश्व हिंदी दिवस 2024 का थीम

विश्व हिंदी दिवस को हर साल एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। थीम के तहत ही इससे जुड़े कार्यों को संपन्न किया जाता है। साल 2024 में हिंदी दिवस की थीम है 'हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक" है। इसे लेकर कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

ये भी पढ़ेंः- विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी, जानें इस दिन के बारे में

Pic credit- freepik