विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eid al-Adha 2023: इन प्यार भरे मैसेज के साथ दोस्तों और रिश्तेदारों को दें बकरीद की मुबारकबाद

By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
Published: Mon, 26 Jun 2023 12:06 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2023 07:15 AM (IST)

Eid al-Adha 2023 ईद-उल-अजहा का त्योहार अब बेहद करीब है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में इस त्योहार को लेकर काफी ...और पढ़ें

Eid al-Adha 2023: अपने दोस्तों और परिवार को ऐसे दें मुबारकबाद
Eid al-Adha 2023: अपने दोस्तों और परिवार को ऐसे दें मुबारकबाद

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eid al-Adha 2023: इस्लामिक धर्म का दूसरा सबसे पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा नजदीक है और दुनिया भर के मुसलमान इसे परिवार और दोस्तों के साथ मनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस त्योहार को एक नहीं बल्कि कई नामों से जाना जाता है, जैसे बकरा ईद, बकरीद, ईद अल-अधा, ईद क़ुर्बान या क़ुर्बान बयारमी। मुसलमान त्योहार ईद-उल-अजहा का प्रमुख त्योहार ज़ुल हिज्जाह/धु अल-हिज्जाह के महीने में मनाते हैं, जो इस्लामी या चंद्र कैलेंडर का बारहवां महीना होता है। इस त्योहार का मुख्य मकसद पैगंबर इब्राहिम के अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण का सम्मान और स्मरण करना है। इस खास मौके पर आपको भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को विशेज भेजने चाहिए। आइये एक नजर डालते हैं खास बकरीद के लिए तैयार किए गए कोट्स पर।

1.ईद का त्योहार आया है

खुशियां अपने संग लाया है

खुदा ने दुनिया को महकाया है

देखो फिर से ईद का त्योहार आया है

Eid Qurban Mubarak 2023

2.जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो

आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो

दुख की बारिश पड़े तो हमें भूल न जाना

दोस्तों की अहमियत कभी भी कम न हो

Happy Eid al-Adha 2023

3.कोई इतना चाहे हमें तो बताना

कोई तुम्हारी फिक्र करे तो बताना

ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा

कोई हमारे अंदाज में कहे तो बताना

Bakrid Mubarak 2023

4.तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं

हो आपका मुकद्दर इतना रौशन

आमीन कहने से पहले

आपकी हर दुआ कबूल हो जाए

Happy Eid al-Adha 2023

5.आज खुदा की हम पर हो मेहरबानी

करदे माफ हम लोगों की सारी नाफरमानी

ईद का दिन आज आया

चलो मिलके करें यही वादा

कुरान की दिखाई सही राह पर हम चलेंगे सदा

Bakrid Mubarak 2023