Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं April Fool's Day? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 01:53 PM (IST)

    हर साल अप्रैल का पहला दिन दुनिया भर में April Fools Day के रूप में मनाया जाता है। अप्रैल फूल्स डे (April Fool Day 2025) पर लोग अपने दोस्तों परिवार वालों को उल्लू बनाने के लिए तरह- तरह के प्रैंक्स करते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस दिन किए जाने वाले मजाक का लोग बुरा भी नहीं मानते हैं। इस द‍िन का इत‍िहास जानते हैं-

    Hero Image
    April Fool's Day 2025: आख‍िर क्‍यों मनाया जाता है 'अप्रैल फूल डे'। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। April Fool's Day 2025: हर साल की तरह इस साल भी एक अप्रैल को पूरी दुनिया भर में 'अप्रैल फूल डे' मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा दिन है जब दोस्तों और परिवार वालों के साथ लोग मजाक करते हैं। एक-दूसरे को मजाक के अलावा चुटकुले भी सुनाते हैं। जब वो ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो 'अप्रैल फूल' चिल्लाते हैं। हर कोई इस दिन को अपने लोगों के साथ तरह-तरह से मनाता है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इसकी शुरुआत कैसे हुई होगी या फिर इसे क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं तो हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम आपको इस दिलचस्प दिन का इतिहास बताने जा रहे हैं। कुछ जोक्‍स के बारे में भी बताएंगे जो आप अपने दोस्‍तों, पर‍िवार या क‍िसी खास को भेज सकते हैं। ये चुटकुले ऐसे होंगे क‍ि हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएगा। आइए व‍िस्‍तार से जानते हैं-

    कब और कैसे हुई अप्रैल फूल डे की शुरुआत

    अप्रैल फूल डे के पीछे कई कहानियां (April Fool's Day history) सुनने को म‍िलती हैं। अप्रैल फूल डे मनाने के शुरुआत चॉसर के 'कैंटरबरी टेल्स' की एक कहानी 'नन्स प्रीस्ट्स टेल' में मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि इसकी शुरुआत 1381 में हुई थी। उस दौरान इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी की सगाई की घोषणा कर दी गई थी।

    राजा ने अपनी जनता को अपने और रानी की एनी की सगाई की डेट 32 मार्च बताई थी। वहां की जनता भी नहीं समझ पाई और राजा की बात पर व‍िश्‍वास कर ल‍िया। राजा के सगाई की खुशी में चारों तरफ उत्सव का माहौल बन गया था। बाजार सज चुके थे। लोग तैयार‍ियों में जुटे हुए थे क‍ि अचानक उन्‍हें एहसास हुआ कि 32 मार्च तो कैलेंडर में कोई तारीख ही नहीं होती है। इसके बाद सभी के समझ आया कि उन्हें बेवकूफ बनाया गया है।

    अप्रैल फूल डे पूरे ब्रिटेन में फैल गया। स्कॉटलैंड में अप्रैल फूल्स डे दो दिनों तक चलता है, जहां शरारत करने वालों को गौक्स (कोयल पक्षी) कहा जाता है। अप्रैल फूल डे को ऑल फूल्स डे के रूप में भी जाना जाता है।

    कैसे मनाते हैं अप्रैल फूल डे (April Fool's Day Celebration)

    इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं। कई लोग तो ऐसे प्रैंक करते हैं क‍ि सामने वाला हक्‍का-बक्‍का रह जाता है। कोई फर्जी खबर फैलाता है, तो कोई ऐसा मजेदार झांसा देता है कि सामने वाला हंसते-हंसते लोटपोट हो जाए।

    अप्रैल फूल डे का महत्व

    इन दिन लोग मौज-मस्ती करते हैं। यह केवल चुटकुले शेयर करने और अपने दोस्तों और प्रियजनों को प्रैंक करने के बारे में नहीं है बल्कि खुशियां फैलाना के लिए भी होता है। चुटकुले और हंसी शेयर करने से हर कोई द‍िल से हंसता है।

    यह भी पढ़ें: April Fool's Day 2024: दोस्तों, परिवार वालों को इन शरारती, हंसाने वाले मैसेजेस के साथ करें अप्रैल फूल विश

    यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं 'फूल्स डे'? जानें इसका इतिहास और महत्व