विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yoga Day Wishes 2025: योग दिवस पर अपनों को भेजें ये मैसेजेस, हेल्दी रहने की दें प्रेरणा

Published: Sat, 21 Jun 2025 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jun 2025 07:43 AM (IST)

योग हमें स्वस्थ और दीर्घायु बनाता है। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day Wishes 2025) ...और पढ़ें

योग दिवस पर इन संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं (Picture Credit- Freepik)
योग दिवस पर इन संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। योग हमें हेल्दी बनाने और लंबा जीवन जीने में मदद करता है। रोजाना इसे करना सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को रोजाना योग करने की सलाह देते हैं। भारत में जन्मा योग (Yoga Day 2025 Messages) आज पूरी दुनिया में फैल चुका है। हर कोई इससे होने वाले फायदों की वजह से इसे अपनी रूटीन में शामिल कर रहा है।

योग के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 21 जून का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2025 Quotes) मनाया जाता है। इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों, परिवारजनों और करीबियों को योग करने की सलाह दे सकते हैं। साथ ही उन्हें हेल्दी रहने के प्रति जागरूक कर सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें योग दिवस (International Yoga Day WhatsApp Status) के मौके पर ये मैसेजेस भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सबसे पहले महादेव ने द‍िया था योग का ज्ञान, हजारों साल पुराना है इत‍िहास

1. नहीं होगी आपको कोई बीमारी,

योग करने की करें समझदारी।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

2. हेल्दी रहे तन और मन,

योग ही है रोग मुक्त जीवन का मूल मंत्र।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

3. तन और मन का संतुलन ही सच्चा सुख है,

योग से जुड़ें और जीवन को सुंदर बनाएं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!

4. योग है आत्मा की शक्ति,

योग है जीवन की ऊर्जा,

योग से ही मिलती है सच्ची खुशी।

योग दिवस की शुभकामनाएं!

5. योग से मिले तन को ताजगी,

मन को शांति और आत्मा को ऊर्जा,

आइए, योग को अपनाएं और स्वस्थ जीवन पाएं।

योग दिवस की हार्दिक बधाई!

6. रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत

तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत।

योग दिवस की शुभकामनाएं

7. खुद को बदलो जग बदलेगा

योग से सुखमय हर दिन खिलेगा।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

8. सुबह हो या शाम

रोज करें योग

निकट नहीं आएगा

कभी कोई रोग।

योग दिवस की शुभकामनाएं

9. योग मुक्ति का है मार्ग

निरंतर करें इसका अभ्यास

भय, पीड़ा और अकेलेपन से मुक्त होगी काया।

हैप्‍पी योगा डे

10. योग से बढ़ती है जीवन की रोशनी,

हर दिन करें योग, यही है असली खुशी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश कैसे बना योग कैप‍िटल? आध्यात्म और संगीत से जुड़ी हैं कहानियां