विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Women's Day 2024: महिला दिवस पर इन संदेशों के जरिए फील कराएं महिलाओं को स्पेशल

Published: Thu, 07 Mar 2024 04:06 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2024 08:26 AM (IST)

दुनियाभर में आज International Womens Day मनाया जा रहा है। 8 मार्च का दिन खासतौर पर महिलाओं को समर्पित है। ...और पढ़ें

इन संदेशों के जरिए दें महिलाओं को शुभकामनाएं
इन संदेशों के जरिए दें महिलाओं को शुभकामनाएं

HighLights

  1. हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस मनाया जाता है।
  2. इस दिनों को मनाने का मकसद महिलाओं को उनके हक के प्रति जागरूक करना है।
  3. इस मौके पर आप कुछ खास संदेशों की मदद से उन्हें शुभकामनाएं ये सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। International Women's Day 2024: हर महिला के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज हर कोई महिला दिवस मना रहा है। यह दिन खासतौर पर महिलाओं को समर्पित होता है। इस दिन को इंटरनेशनल वीमेंस डे के रूप में मनाया जाता है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर दुनियाभर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन का काफी महत्व होता है। यह दिन खासतौर पर महिलाओं को समाज में बराबरी और सम्मान देने के साथ ही उन्हें अपने के लिए जागरूक करने के मकसद से मनाया जाता है।

यह दिन महिलाओं के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी खास है, जिनके जीवन में किसी न किसी महिला का अहम योगदार रहा है। ऐसे में आप इस दिन अपने जीवन में अहमियत रखने महिलाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप भी महिला दिवस पर किसी को शुभकामनाएं या बधाई देना चाहते हैं, तो इन संदेशों की मदद से अपना आभार व्यक्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्‍यों मनाते हैं? जानें इसके पीछे की वजह

1. कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,

आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।

महिला दिवस की शुभकामनाएं।

2. घर, हर दिल, हर एहसास,

खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,

केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. नारी ही शक्ति है नर की

नारी ही शोभा है घर की

जब उसे उचित सम्मान मिले

घर में खुशियों के फूल खिलें।

महिला दिवस की शुभकामनाएं

4.तुझे है आज की नारी

अब तू नहीं रही बेचारी

कर सकती तू सारे काम

आज की नारी तुझे सलाम

Happy Women's Day 2024

5. मां है वो, बेटी है वो,

बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,

जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो,

शक्ति है वो, प्रेरणा है वो,

नमन है उन सब नारियों को,

जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं वो

Happy Women’s Day

6. हर घर की नींव कहलाती है,

महिला घर को परिवार बनाती है

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

7. मुस्कुराकर, दर्द भूलकर

रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी

हर पग को रोशन करने वाली

वो शक्ति है एक नारी

महिला दिवस की शुभकामनाएं

8. ईश्वर की सबसे सुंदर रचना,

औरत के हर रूप को प्रणाम.

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

9. हम जिन्हें जानते हैं

जिनके जैसे होने की कामना करते हैं

जिनके होने से हमारा अस्तित्व है

उन महिलाओं को

महिला दिवस की शुभकामनाएं!

10. हर महिला है एक समान

उसे समझो न प्यारे कोई चलता-फिरता समान

क्योंकि जहां होता है नारी का सम्मान,

समझ लो वो स्थान ही है स्वर्ग के समान

Happy International Women's Day 2024

11. घर में रहते हुए गैरों की तरह होती हैं,

लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

12. तुम हंसती रहो तुम चहकती रहो

तुम प्रेरणा बनकर चमकती रहो

तुम हक़ के लिए लड़ो समाज से

एक बदलाव हो तुम्हारी आवाज से

Happy Women's Day 2024

13. जन्म देती है तुम्हें, तुम्हें हर बला से बचाती है.

जो तुम्हारी लंबी उम्र के लिए सजदे करती है

वह नारी कहलाती है

Happy Women's Day 2024

14. नारी है सदा खुद की आभारी

नारी नहीं है नर की जिम्मेदारी

नारी का सदा करो सम्मान

रखो उसकी प्रतिष्ठा का ध्यान

Happy Women's Day 2024

यह भी पढ़ें- क्या है महिला दिवस का पर्पल कलर से कनेक्शन?

Picture Courtesy: Freepik