Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर हाथों में लगाएं ये 5 तरह की मेहंदी, हर कोई करेगा तारीफ

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 01:36 PM (IST)

    Hartalika Teej 2023 इस साल 18 सितंबर सोमवार को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर महिलाएं और लड़कियां व्रत रखकर शंकर-पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन सजने-संवरने का भी अपना अलग महत्व होता है। तीज के मौके पर अक्सर मेहंदी भी लगाई जाती हैं। अगर आप भी इस मौके पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इन डिजाइन की मदद ले सकती हैं।

    Hero Image
    हरतालिक तीज पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hartalika Teej 2023: भारत त्योहारों का देश है। यहां हर दिन कुछ न कुछ खास होता है। कुछ ही दिनों में जहां गणपति बप्पा का आगमन होने वाला है, तो वहीं इससे पहले तीज का त्योहार आने वाला है। इस दिन को हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023, सोमवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति और कुंवारी कन्याएं योग्य वर के लिए व्रत रखती हैं। तीज के दिन सजने-संवरने का अपना अलग महत्व होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्योहार का मौका हो और हाथों पर मेहंदी न रचाई जाए, ऐसा हो मुमकिन ही नहीं है। भारत में हर तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाने की मान्यता है। ऐसे में अगर आप भी इस तीज मेहंदी रचाने का मन बना रही हैं और इसके लिए कोई आसान सी डिजाइन खोज रही हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं मेहंदी की कुछ आसान ही डिजाइन के बारे में-

    मंडाला मेहंदी

    समय के साथ-साथ मेहंदी का ट्रेंड भी बदलता रहता है। बीते कुछ समय से मंडाला आर्ट मेहंदी काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। यह लगाने में बेहद आसान और दिखने में काफी खूबसूरत और आकर्षक होती है। अगर आप भी इस हरतालिका तीज मेहंदी की सिंपल डिजाइन तलाश रहे हैं, तो मंडाला आर्ट ट्राई कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  पहली बार मना रही हैं हरतालिका तीज, तो ऐसे कैसे करें तैयारी

    शंकर-गौरी की डिजाइन

    तीज के मौके पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसे में आप इस मौके पर मेहंदी के लिए शंकर-गौरी वाली डिजाइन लगा सकता है। हाथों पर शंकर और पार्वती वाली मेहंदी न सिर्फ खूबसूरत लगेगी, बल्कि त्योहार के मुताबिक परफेक्ट भी होगी।

    अरेबिक मेहंदी

    अरेबिक मेहंदी काफी लोकप्रिय और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन में से एक है। काफी समय से मेहंदी लर्वस की पसंदीदा बनी हुई है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है, लेकिन इसे लगाने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

    ब्राइडल मेहंदी

    अगर आप शादी के बाद पहली बार तीज बना रही हैं, इस खास मौके पर ब्राइडल मेहंदी लगवा सकती हैं। ब्राइडल मेहंदी आपके पहले तीज को और भी ज्यादा खास बना देगी। इसे लगाने से हाथ पूरे भरे नजर आते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं।

    मोर मेहंदी

    पीपॉक डिजाइ वाली मेहंदी भी काफी पुरानी, लेकिन सदाबहार डिजाइन है। इसे लगाना बेहद आसान है और आप अपनी पसंद के हिसाब से मेहंदी में मोर की आकृति बना सकते हैं। आप चाहें तो मोर पंख बना सकती हैं या फिर पूरे मोर को ही अपने हाथों पर बना सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर 16 श्रृंगार का है विशेष महत्व, इन चीजों को जरूर करें शामिल

    Picture Credit- Instagram