विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Teachers Day 2024: इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपने गुरुजनों को दें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Published: Thu, 05 Sep 2024 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2024 07:32 AM (IST)

शिक्षक दिवस का दिन (Happy Teachers Day 2024 Wishes) अपने उन गुरुजनों को प्रणाम करने के लिए है जिन्होंने हर ...और पढ़ें

Happy Teachers Day 2024: इन मैसेज, कोट्स और विशेज के जरिए कहें शिक्षकों को 'हैप्पी टीचर्स डे' (Image Source: Freepik)
Happy Teachers Day 2024: इन मैसेज, कोट्स और विशेज के जरिए कहें शिक्षकों को 'हैप्पी टीचर्स डे' (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. हर साल 05 सितंबर के दिन को टीचर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।
  2. यह दिन उन शिक्षकों को समर्पित है, जो हमें एक बेहतर इंसान बनाते हैं।
  3. कुछ खास मैसेज और कोट्स के साथ आप टीचर्स को विश कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Happy Teachers Day 2024: माता-पिता के बाद शिक्षक ही होते हैं, जो हमें गलत राह पर जाने से बचाते हैं। जिंदगी में सही-गलत का फर्क समझाते हैं और समाज में हमें एक बेहतर इंसान बनाने की तमाम कोशिशें करते हैं। आज 5 सितंबर को मनाए जा रहे शिक्षक दिवस के मौके पर आप भी अपने ऐसे टीचर्स को याद करें और उन्हें कुछ खास मैसेज, कोट्स और विशेज के जरिए टीचर्स डे की शुभकामनाएं (Happy Teachers Day 2024 Wishes) भेजें। इस आर्टिकल में हम आपके लिए इसका शानदार कलेक्शन लेकर आए हैं।

शिक्षक दिवस के लिए शुभकामना संदेश (Teachers Day Wishes In Hindi)

1) जो बनाए हमें इंसान,

और दें सही-गलत की पहचान,

देश के उन निर्माताओं को,

हम करें शत-शत प्रणाम!

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2)  दिया ज्ञान का भंडार मुझे,

किया भविष्य के लिए तैयार मुझे,

जो किया आपने उस उपकार के लिए,

नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए,

सभी गुरुजनों को मेरा शत शत नमन!

शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाइयां!

3) रोशनी बनकर आए जो हमारी जिंदगी में,

ऐसे गुरुओं को मैं प्रणाम करता हूं,

जमीन से आसमान तक पहुँचाने का रखते है जो हुनर,

ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूं।

हैप्पी टीचर्स डे!

4) जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,

जो करता है वीरों का निर्माण,

जो बनाता है इंसान को इंसान,

ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम!

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

5) भगवान ने दी जिंदगी,

मां-बाप ने दिया प्यार,

पर सीखने और पढ़ाई के लिए,

ए गुरु हम हैं तेरे शुक्रगुजार!

शिक्षक दिवस की ढेरों बधाइयां!

यह भी पढ़ें- कभी प्यार तो कभी डांट, जीने की राह दिखाने वाले टीचर्स को इन मैसेजेस से कहें थैंक्यू

6) धरती कहती,

अंबर कहते,

बस यही तराना,

गुरु आप ही वो पावन नूर हैं,

जिनसे रौशन हुआ जमाना!

हैप्पी टीचर्स डे!

7) आपसे ही सीखा आपसे ही जाना,

आप ही को हमने गुरु है माना,

सीखा है सब कुछ आपसे हमने,

कलम का मतलब आपसे है जाना।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

8) गुरु का महत्व कभी होगा न कम,

भले कर लें कितनी भी उन्नति हम,

वैसे तो इंटरनेट पर है हर प्रकार का ज्ञान,

पर अच्छे-बुरे की नहीं है उसे पहचान,

क्या दूं गुरु दक्षिणा,

मन ही मन में ये सोचूं,

चुका न सकूं कर्ज तुम्हारा,

अगर जीवन भी अपना दे दूं!

शिक्षक दिवस की ढेरों बधाइयां!

9) जलता है वो दिए की तरह,

कई जीवन रोशन कर जाता है,

कुछ इसी तरह से हर गुरु,

अपना फर्ज निभाता है!

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

10) शांति का पढ़ाया पाठ,

अज्ञान का मिटाया अंधकार,

गुरू ने सिखाया हमें,

नफरत पर विजय है प्यार!

शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें- फेवरेट टीचर्स को गिफ्ट करना चाहते हैं कुछ खास, तो 5 आइडिया हैं एकदम बेस्ट