विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Promise Day 2024 Wishes: प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर को भेजें दिल छू लेने वाले ये मैसेज और कोट्स

Published: Sat, 10 Feb 2024 07:00 PM (IST)

हर साल 11 फरवरी को कपल्स प्रोमिस डे सेलिब्रेट करते हैं। ये वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है जब ...और पढ़ें

इन कोट्स के जरिए कहें पार्टनर को 'हैप्पी प्रॉमिस डे'
इन कोट्स के जरिए कहें पार्टनर को 'हैप्पी प्रॉमिस डे'

HighLights

  1. वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन आने वाले 'प्रॉमिस डे' का प्यार करने वालों में काफी क्रेज रहता है।
  2. इस दिन हर कोई अपने क्रश या पार्टनर को कुछ स्पेशल विशेज भेजना चाहता है।
  3. कुछ मैसेज और कोट्स के जरिए आप अपने पार्टनर से प्यार का खूबसूरत एहसास शेयर कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Promise Day 2024 Wishes: प्यार करने वाले लोगों के लिए वैलेंटाइन वीक का हर दिन स्पेशल होता है। 11 फरवरी को दुनियाभर में प्रॉमिस डे मनाया जाता है। ऐसे में हर किसी को कुछ ऐसे मैसेज और कोट्स की तलाश रहती है, जो दिल को छू जाएं। अगर आप भी स्क्रोल कर-करके थक गए हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं ऐसी शानदार विशेज जिनसे आप अपने पार्टनर या क्रश को प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1) ये वादा है हमारा,

कभी साथ न छोड़ेंगे तुम्हारा,

जो गए तुम हमें भूलकर,

ले आएंगे पकड़कर हाथ तुम्हारा।

हैप्पी प्रॉमिस डे...

यह भी पढ़ें- अगर आपका पार्टनर भी है फूडी, तो इस वैलेंटाइन Delhi-NCR की इन 5 जगहों पर करें विजिट

2) बातों-बातों में दिल ले जाते हो,

देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,

अदाओं से अपने इस दिल को धड़काते हो,

लेकर बाहों में सारा जहां भुलाते हो।

हैप्पी प्रॉमिस डे...

3) हम वादा करते हैं सदा निभाएंगे दोस्ती,

कोशिश रहेगी यही कि ना सताएंगे कभी तुझे,

जब भी ज़रूरत पड़े तो दिल से पुकार लेना मुझे,

मर भी रहे होंगे तो लेकर आएंगे मोहलत।

हैप्पी प्रॉमिस डे...

4) आंख खुले तो चहेरा मेरे यार का हो,

आंख बंद हो तो सपना मेरे प्यार का हो,

मैं जी लूंगा सिर्फ उस एक पल में बस इतना वादा कर दो,

हर सांस पर हक सिर्फ आपका हो।

हैप्पी प्रॉमिस डे...

5) बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगा,

तू जहां-जहां जाएगी मैं वहां-वहां आऊंगा,

साया तो छोड़ जाता है साथ अंधेरे में,

लेकिन मैं अंधेरे में तेरा उजाला बन जाऊंगा।

हैप्पी प्रॉमिस डे...

6) किसी की मोहब्बत तभी पूरी होती है जब तक उसमें शर्तें नहीं होती,

एहसास और ख्याल तब तक मुकम्मल नहीं होते,

जब तक उसमें वादें और कसमें नहीं होती।

हैप्पी प्रॉमिस डे...

यह भी पढ़ें- इस वैलेंटाइन वीक पार्टनर को फील कराना चाहते हैं स्पेशल, तो ये टिप्स होंगे मददगार

Picture Courtesy: Freepik