विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2025: इन खास संदेशों के जर‍िए अपनों को दें आजादी के जश्न की शुभकामनाएं

Published: Fri, 15 Aug 2025 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 15 Aug 2025 07:05 AM (IST)

आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के लाल किले ...और पढ़ें

Independence Day 2025: अपनों को दें स्‍वतंत्रता द‍िवस की शुभकामनाएं।
Independence Day 2025: अपनों को दें स्‍वतंत्रता द‍िवस की शुभकामनाएं।

HighLights

  1. आज हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
  2. सभी देशवासी धूमधाम से आजादी का जश्न मनाते हैं।
  3. इस द‍िन लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आज पूरे देश में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये द‍िन हम सभी के ल‍िए बहुत खास होता है। द‍िल्‍ली में लाल क‍िले पर भव्‍य तरीके से झंडारोहण क‍िया जाता है। वहीं स्‍कूलों और कॉलेजों से लेकर दफ्तरों, सोसायटी और घरों में भी लोग झंडारोहण करते हैं। ये वो द‍िन होता है जब हम सभी उन बल‍िदानों को याद करते हैं ज‍िन्‍होंने भारत को आजाद कराने में अहम भूम‍िका नि‍भाई थी।

इस खास मौके पर तो सोशल मीड‍िया पर बधाइयों की बहार देखने को म‍िलती है। वहीं लोग आपस में भी एक दूसरे को आजादी की बधाई देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, पर‍िवारों और कलीग्‍स को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो हम आपके साथ कुछ खास तरह के संदेश शेयर करने जा रहे हैं। ज‍िसे आप अपने खास लोगाें को भेजकर स्‍वतंत्रता द‍िवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

15 अगस्‍त पर भेजें ये शुभकामना संदेश 

न जियो तुम धर्म के नाम पर,

न मरो तुम धर्मं के नाम पर।

वतन का धर्म इंसानियत ही है,

बस जियो तुम वतन के नाम पर।

भारत माता की जय।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हमारा देश निरंतर फलता-फूलता रहे

अपनी आजादी के कई और वर्ष मनाता रहे।

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आओ झुककर सलाम करें उन्हें,

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,

खुशनसीब होता है वो खून,

जो देश के काम आता है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

आओ तिरंगे की शान में अपनी जान लुटा दें,

यही सच्ची देशभक्ति है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

तिरंगा हमारी पहचान है।

इसे हमेशा ऊंचा रखें।

स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

तिरंगा देश की शान है,

हर भारतीय का स्वाभिमान है,

यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है।

तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है।

स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वीरों के बलिदान की बदौलत हम आजाद हैं,

इस आजादी को सदा सलाम करें।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

य‍ह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर कहां जाएं? दिल्ली की ये 5 जगह हैं बेस्ट; यहां का हर कोना महसूस कराएगा आजादी का जश्न!

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना

हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

वंदे मातरम के नारों से गूंज उठे हिंदुस्तान,

यही हो हमारे स्वतंत्रता दिवस की पहचान।

स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

ना जात-पात, ना ऊंच-नीच,

सिर्फ एक पहचान... हम सब हैं हिंदुस्तानी।

स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

जिसने हमें आजादी दिलाई, उन शहीदों को नमन,

और देश की रक्षा करने वाले जवानों को सलाम।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

इस स्वतंत्रता दिवस, संकल्प लें

न भ्रष्टाचार, न भेदभाव,

सिर्फ विकास और एकता।

स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

मैंने ढूंढा बहुत वो जहां ना मिला,

मेरे वतन जैसी ना जमीं, ना कोई आसमां मिला।

स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

यह भी पढ़ें: अशोक चक्र की 24 तीलियां क्या कहती हैं? आप भी जान लें; बदल जाएगा जिंदगी जीने का नजरिया