Move to Jagran APP

Year Ender 2020: सेलिब्रिटीज़ से लेकर नॉर्मल वेडिंग तक में रेड लहंगे बने ब्राइड्स की पहली पसंद

Year Ender 2020 सेलेब्स की ज्यादातर एक्टिविटीज़ आम लोगों के लाइफ को काफी हद तक इंस्पायर करती है जिसमें वेडिंग भी शामिल है। तो इस बार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कलरफुल नहीं रेड कलर के लंहगे को चुना अपने खास दिन के लिए।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 10:55 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 10:55 AM (IST)
Year Ender 2020: सेलिब्रिटीज़ से लेकर नॉर्मल वेडिंग तक में रेड लहंगे बने ब्राइड्स की पहली पसंद
शादी में रेड लहंगा पहने सिंगर एंड एक्टर नेहा कक्कड़

शादियों के ही नहीं एक्सपेरिमेंट के मामले में भी ये साल काफी फीका रहा। साल 2019 में जहां दुल्हनों ने रेड से हटकर ग्रीन, पेस्टल, रॉयल ब्लू, ऑरेंज, पर्पल जैसे कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट किया वहीं इस साल सेलेब्स से लेकर आम दुल्हनों ने भी रेड कलर के लंहगे को ही चुना। बेशक ये सेफ एंड बेस्ट कलर है जो हर एक स्किन टोन पर जंचता है और यही वजह रही इसके डिमांड में होने की। तो कौन-कौन सी सेलिब्रिटिज़ नज़र आई रेड लहंगे में, देखते हैं इसकी एक झलक...

loksabha election banner

काजल अग्रवाल- काजल अग्रवाल ने अपने लॉग्न टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू ने शादी की और हर एक फंक्शन में उनका आउटफिट काफी अलग और स्टाइलिश था लेकिन शादी के लिए उन्होंने रेड लहंगे को दी प्रियोरिटी। हैवी एंबेलिश्ड रेड लहंगा में वो बेहद खूबसूरत नज़र आईं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial)

धनश्री- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर कोरियोग्राफर धनश्री की शादी का भी लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और फाइनली दिसंबर में वो भी शादी के बंधन में बंध गए। धनश्री ने अपनी शादी के लिए रेड कलर का खूबसूरत लहंगा चुना और उनकी शादी की फोटोज़ देखकर आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। सुर्ख लाल जोड़े में उनका लुक किसी महारानी से कम नहीं लग रहा था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by WedAbout.com (@wedabout)

काम्या पंजाबी - काम्या पंजाबी ने भी अपनी शादी में रेड और ऑरेंज कलर का मिक्स एंड मैच लहंगा पहना लेकिन हाइलाइट रेड कलर ही रहा। रेड कलर की खासियत ही है कि वो गोरी से लेकर सांवली हर एक स्किन टोन पर फबता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya)

सना खान- सना खान की शादी ही नहीं उनका आउटफिट भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। सना ने भी शादी के लिए रेड लहंगे को पसंद किया। चटख लाल रंग के लहंगे में सना का लुक और ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

नेहा कक्कड़-  नेहा कक्कड़ की शादी भी इस साल चर्चा का विषय रही। हल्दी से लेकर मेंहदी, संगीत, रिसेप्शन हर एक लुक हटकर था लेकिन उन्होंने भी ब्राइडल लुक को रेड लहंगे से ही कंप्लीट किया।   

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.