Move to Jagran APP

Year Ender 2020: 5 ऐसे अनोखे फैशन ट्रेंड जो साल 2020 में छाए रहे

Year Ender 2020 फैशन ट्रेंड समय के साथ बदलता रहता है और इसे पॉपुलर बनाने का काम काफी हद तक सिलेब्ज़ भी करते हैं। इस साल जीन्स और फैशनेबल कपड़े शायद ही किसी ने पहनें हो वहीं स्वेट-सूट्स और लाउंजवियर फैशन की टॉप लिस्ट शुमार रहे।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 03:11 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 03:11 PM (IST)
Year Ender 2020: 5 ऐसे अनोखे फैशन ट्रेंड जो साल 2020 में छाए रहे
5 ऐसे अनोखे फैशन ट्रेंड जो साल 2020 में छाए रहे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fashion Trend 2020: साल 2020 कई मायनों में घटनाओं से भरपूर रहा। हम सभी के लिए ये एक ऐसा साल था जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। लाइफस्टाइज़ के साथ-साथ ये साल फैशन के मामले में भी कुछ अलग ही रहा। फैशन ट्रेंड समय के साथ बदलता रहता है और इसे पॉपुलर बनाने का काम काफी हद तक सिलेब्ज़ भी करते हैं। इस साल जीन्स और फैशनेबल कपड़े शायद ही किसी ने पहनें हो, वहीं स्वेट-सूट्स और लाउंजवियर फैशन की टॉप लिस्ट शुमार रहे। 

loksabha election banner

आइए एक नज़र डालते हैं 5 ऐसे फैशन ट्रेंड्स पर जो साल 2020 में पूरी तरह से छाए रहे। 

1. स्वेट-सूट्स 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shelbi | It's All Chic To Me (@itsallchictome)

साल 2020 में एक चीज़ जिसके बिना अब हमारी ज़िंदगी अधूरी है, वह हैं स्वेट-सूट्स। लॉकडाउन और महामारी की वजह से हम सभी घरों से काम कर रहे हैं, ऐसे में आरामदायक स्वेट-सूट्स ने हमारी ज़िंदगी में एक खास जगह बना ली है। एथलेज़र साल 2019 में फैशन की दुनिया में कदम रखा था और 2020 में हमें असल मायने में इसकी एहमियत मसझ में आई।     

2. टाइ एंड डाइ

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

टाइ एंड डाइ की शुरुआत भले ही 1960 में हुई हो, लेकिन इस काम को 2018 में एक बार फिर ज़िंदा किया गया। खासतौर पर टाइ एंड डाइ की असल लोकप्रियता साल 2020 में देखी गई। यहां तक कि लोगों ने लॉकडाउन के समय इस प्रिंट के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए। महामारी के दौरान टाइ-डाइ की स्वेटशर्ट्स और टी-शर्ट्स काफी पॉपुलर हो गईं।  

3. 90 का फैशन 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

90 के दशक के आरामदाक कपड़े हों या फिर उस दौर के रंग, 90 के फैशन स्टाइल ने 2020 में अच्छी वापसी की। बड़े कॉलर्स, चेक डिज़ाइन और ओवरसाइज़ स्टाइल्स हों, इस सीज़न इसी तरह के फैशन का राज रहा। यहां तक कि कॉडरॉय और फ्लानेल जैसे फैब्रिक भी इस सीज़न छाए रहे। 

4. फैंसी फेस मास्क

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tania Sarin Araradian (@taniasarin)

कोरोना वायरस महामारी की वजह से मास्क हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया। न सिर्फ ज़िंदगी बल्कि फैशन स्टेटमेंट का भी अहम हिस्सा बन गया है। फ्लोरल और खूबसूरत मास्क से लेकर कपड़ों के साथ मैचिंग मास्क तक, मास्क एक नई फैशन एक्ससेसरी बनकर उभरा है।   

5. टाइगर और ज़ीब्रा प्रिंट 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kendall (@kendalljenner)

एनिमल प्रिंट हमेशा से फैशन की दुनिया का खास हिस्सा रहा है। साल 2020 में भी ये ट्रेंड छाया रहा। हालांकि, इस साल लेपर्ड की जगह ज़ीब्रा और टाइगर प्रिंट ज़्यादा डिमांड में रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.