विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Winter Dandruff Care: सर्दियों में डैंड्रफ करती है परेशान, तो आज़माएं एलोवेरा से बना ये जादुई पैक

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Wed, 16 Nov 2022 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2022 09:41 AM (IST)

Winter Dandruff Care दिल्ली में सुबह और शाम ठंडी हवा के साथ सर्दी की शुरुआत हो रही है। यह मौसम ...और पढ़ें

Winter Dandruff Care: डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा एलोवेरा
Winter Dandruff Care: डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा एलोवेरा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Dandruff Care: अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाके में रहते हैं, तो आप जानते होंगे कि ठंड का मौसम आते ही चारों तरफ एक तरह की खुशी छा जाती है। सुबह की धुंध, स्ट्रीट फूड, सर्दियों के गर्म कपड़े और गरमा गरम चाय या कॉफी। दिल्ली की सर्दियों को ज़्यादातर लोग पसंद करते हैं, लेकिन कई लोग इस दौरान रूसी यानी डैंड्रफ से परेशान भी रहते हैं।

सर्दी का खुश्क मौसम हमारी स्किन और स्कैल्प को रूखा बनाता है। आपके स्कैल्प से जैसी ही नमी कम होती है, खुजली, फ्लेक्स और डैंड्रेफ का आतंक शुरू हो जाता है। रूसी सिर्फ सिर से जुड़ी एक आम समस्या नहीं है, बल्कि यह आपको सबके सामने शर्मिंदा कर सकती है।

सर्दी में रूसी के लिए क्या करें?

क्या आपने कभी बालों और स्कैल्प की हेल्थ के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया है? एलोवेरा न सिर्फ हमारी त्वचा बल्कि स्कैल्प के सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकता है। फिर चाहे डैंड्रफ ही क्यों न हो।

डेंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का उपयोग

बालों और स्कैल्प की सेहत के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। अगर आपने आजतक रूसी से छुटारा पाने के लिए इसका उपयोग नहीं किया है, तो आइए हम बताते हैं।

  • इसके लिए एलोवेरा की एक बड़ी डंठल लें और इसका जेल निकाल लें।
  • अब इस जेल को मिक्सी में ब्लेंड कर लें और इसमें नींबू की कुछ बूंदें और ग्लीसरीन मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को लें और स्कैल्प पर इससे मसाज करें।
  • 10 मिनट मसाज करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • उसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
  • कोशिश करें कि बालों को धोने के लिए माइल्ड शैम्पू और कंडिश्नर का ही इस्तेमाल करें।

इस मिश्रण का अगर आप हफ्ते में एक बार भी उपयोग करते हैं, तो एक महीने में इस तरह के बदलाव देखेंगे:

  • दो बार इस्तेमाल करने के बाद ही खुजली कम हो जाएगी।
  • स्कैल्प पर फ्लेकीनेस भी कम हो जाएगी।
  • रूसी की समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होगी, लेकिन रूखी त्वचा, खुजली और ऑयलीनेस से छुटकारा मिलेगा।
  • स्कैल्प की ड्राईनेस और खुलजी में आराम मिलेगा।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik