Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों महिलाओं की शर्ट के बटन होते हैं बाईं तरफ, जबकि पुरुषों के होते हैं दाईं तरफ

    महिलाओं और पुरुषों के फैशन में काफी अंतर है। हालांकि कुछ कपड़े ऐसे हैं जो दोनों ही पहनते हैं जैसे- शर्ट। हालांकि इनके डिजाइन भी एक-दूसरे से अलग हैं। महिलाएं जो शर्ट पहनती हैं उसकी बनावट पुरुषों की शर्ट की बनावट से अलग होती है और इनमें बटन भी बाईं तरफ होते हैं (Womens shirt button placement) जबकि पुरुषों की शर्ट के बटन दाईं ओर होते हैं। आइए जानें क्यों।

    By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Wed, 22 Jan 2025 03:49 PM (IST)
    Hero Image
    महिलाओं और पुरुषों की शर्ट के बटन विपरित दिशा में होने के कारण (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Women's Shirt Design: आजकल महिलाओं और पुरुष दोनों ही शर्ट पहनते हैं। दोनों के ही फैशन का यह बड़ा हिस्सा है। हालांकि, दोनों की शर्ट दिखने में काफी अलग होती है। महिलाओं के शर्ट की बनावट पुरुषों के शर्ट की बनावट से काफी अलग होती है। उनके शर्ट का शेप पुरुषों की तुलना में काफी अलग होता है। ऐसे ही एक अंतर शर्ट की बटन्स में भी देखने को मिलता है। महिलाओं की शर्ट के बटन बाईं तरफ होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में कभी आपने सोचा है कि महिलाओं की शर्ट के बटन हमेशा बाईं तरफ ही क्यों होते हैं (Why Woman Shirt Buttons On Left Side)? जबकि पुरुषों की शर्ट के बटन दाईं तरफ होते हैं। इस छोटे से फैशन के फैसले के पीछे कई दिलचस्प कारण छिपे हुए हैं। आइए, इन कारणों को विस्तार से समझते हैं।

    पुरुषों की शर्ट के बटन दाईं ओर क्यों होते हैं?

    राइट हेंडेड होना- पुराने समय में, जब बटन वाली शर्ट पहली बार बनाई गई थीं, तब ज्यादातर लोग दाएं हाथ से काम करते थे। पुरुषों के लिए, तलवार चलाना एक आम काम था। इसलिए, उन्होंने अपनी तलवार को दाएं हाथ में रखा और शर्ट के बटन दाईं तरफ लगाए, ताकि वे बाएं हाथ से आसानी से बटन खोल सकें।

    यह भी पढ़ें: क्यों पुरुषों की तुलना में Women's Jeans Pockets होती हैं छोटी? पढ़ें इतिहास और फैशन से जुड़े कारण

    महिलाओं की शर्ट के बटन बाईं ओर क्यों होते हैं?

    • महिलाओं का काम- दूसरी तरफ, महिलाएं ज्यादातर घर के कामों में लगी रहती थीं। वे बच्चों को गोद में लेकर दाएं हाथ से काम करती थीं। इसलिए, उनके लिए शर्ट के बटन बाईं तरफ लगाए गए, ताकि वे दाएं हाथ से आसानी से बटन खोल सकें।
    • मेड्स- जब बटन वाली शर्ट पहली बार फैशन में आई थीं, तब उन्हें केवल अमीर घराने की महिलाएं ही पहनती थीं। उनके लिए कपड़े पहनाने के लिए मेड्स होती थीं। चूंकि मेड्स महिलाओं को सामने से कपड़े पहनाती थीं, इसलिए बटन बाईं तरफ लगाए गए ताकि उन्हें कपड़े पहनाने में आसानी हो।

    क्यों आज भी है यह चलन?

    आज के समय में, ये कारण उतने प्रासंगिक नहीं रहे हैं। फिर भी, महिलाओं की शर्ट के बटन बाईं तरफ लगाए जाने की परंपरा बनी हुई है। यह एक तरह से फैशन का एक हिस्सा बन गया है। हालांकि, कई डिजाइनर अब इस परंपरा को तोड़ रहे हैं और महिलाओं के लिए दोनों तरफ बटन वाली शर्ट बना रहे हैं। आजकल, कई ब्रांड unisex कपड़े बना रहे हैं, जिसमें दोनों तरफ बटन होते हैं।

    महिलाओं की शर्ट के बटन बाईं तरफ क्यों होते हैं, इस सवाल का कोई एक ही उत्तर नहीं है। इसके पीछे कई ऐतिहासिक, सामाजिक और व्यावहारिक कारण हैं। हालांकि, यह एक दिलचस्प सवाल है जो हमें हमारे कपड़ों के इतिहास और संस्कृति के बारे में सोचने पर मजबूर करता है।

    यह भी पढ़ें: क्यों शर्ट के बाईं तरफ ही होती है जेब? आखिर क्या है इसके पीछे का कारण