यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
White Saree Styling Tips: व्हाइट साड़ी में कैसे करें खुद को स्टाइल, Alia Bhatt से लें इसकी इंस्पीरेशन
ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न वेयर्स इसमें खुद को फिट करके गॉर्जियस लगना तो कोई आलिया भट्ट से सीखें। जो हर ...और पढ़ें

ट्रेडिशनल वेयर में ग्रेसफुल नजर आना हो, तो व्हाइट साड़ी का ऑप्शन चुनें। जी हां, अलग-अलग फैब्रिक, प्रिंट और डिज़ाइन वाली व्हाइट साड़ी को आप डे से लेकर नाइट आउटिंग, शादी से लेकर ऑफिस पार्टी किसी भी मौके पर कैरी कर सकती हैं। लेकिन इसके साथ किस तरह का ब्लाउज़ पहनें, जूलरी कैरी करें या नहीं, पल्लू का स्टाइल क्या होना चाहिए? इन सारी चीज़ों को लेकर बहुत कनफ्यूज़न रहती है। तो आज हम इसी कंफ्यूज़न का सॉल्यूशन बताने वाले हैं आपको कि व्हाइट साड़ी में कैसे करें खुद को स्टाइल।
1. प्रिटेंड व्हाइट साड़ी प्लन्जिंग नेक ब्लाउज़ के साथ
व्हाइट फ्लोरल प्रिंट साड़ी को प्लन्जिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज़ के साथ कैरी करें। प्लन्जिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज़ लहंगा हो या साड़ी, आपके लुक और स्टाइल को इन्हैंस करने का काम करते हैं बशर्ते आप इस तरह के ब्लाउज़ में कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट हों। स्लीव की लेथ भी बहुत ज्यादा न हो। क्योंकि गर्मियां शुरू होने वाली हैं तो ऐसे में एल्बो लेंथ स्लीव की च्वॉइस परफेक्ट रहेगी।
मेकअप
न्यूड मेकअप व्हाइट साड़ी के साथ बहुत जंचता है। हां, लिपस्टिक आप ब्राइट या डार्क कलर वाले लगा सकती हैं।
एक्सेसरीज़
हैवी ईयररिंग्स कैरी करना इस लुक के साथ बेस्ट रहेगा। अगर आप नेचुरल नजर आना चाहती हैं तो।
2. फ्लोरल बॉर्डर साड़ी विद मैचिंग राउंड नेक ब्लाउज़
व्हाइट एंड पिंक फ्लोरल पैटर्न साड़ी को टीमअप करें मैचिंग राउंड नेक ब्लाउज़ के साथ। फ्लोरल पैटर्न की बात ही अलग होती है जो सिंपल सी साड़ी को भी खास और खूबसूरत बना देते हैं और एवरग्रीन फ्लोरल पैटर्न को आप किसी भी सीज़न में कैरी कर सकती हैं।
मेकअप
मेकअप में आलिया ने काजल, शिमरी पिंक आईशैडो, हाइलाइट, ब्रॉन्जर के साथ कोरल लिपस्टिक लगाई है। छोटी सी लाल बिंदी के साथ उनके इस लुक में चार चांद लगा रही हैं।
एक्सेसरीज़
सिल्वर स्टेटमेंट झुमके के अलावा बाकी और किसी तरह की जूलरी इस लुक के साथ कैरी करने की जरूरत नहीं। आलिया के लुक से आप अंदाजा लगा ही सकती हैं कि झुमका पहनना काफी होगा। हां बालों में आप गजरा लगा सकती हैं।
3. व्हाइट जॉर्जेट साड़ी विद प्लन्जिंग नेक स्लीवलेस ब्लाउज़
व्हाइट जॉर्जेट साड़ी के साथ आप इस तरह का प्लन्जिंग नेक स्लीवलेस ब्लाउज पहन सकती हैं। जो मौके और मौसम दोनों ही लिहाज से बेस्ट ऑप्शन है।
मेकअप
आंखो में काजल, न्यूड आईशैडो के साथ गालों पर ब्रॉन्जर और बैरी पिंक लिपस्टिक लगाना काफी रहेगा इस लुक को पूरा करने के लिए।
एक्सेसरीज़
शोल्डर लेंथ हैवी ईयररिंग्स के साथ फींगर रिंग भी कैरी कर सकती हैं जो कहीं से भी ओवर नहीं लगेगा। बालों में गजरा लगाना ऑप्शनल है। इसके बिना भी आप व्हाइट साड़ी में गॉर्जियस लगेंगी।
Pic credit- aliaabhatt/Instagram
