अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें व्हाइट का परफेक्ट शेड और नज़र आएं हर एक मौके पर खास
बहुत सारे लोग व्हाइट आउटफिट्स इसलिए नहीं पहनते क्योंकि उन्हें ये कलर अपने स्किन टोन पर बहुत ब्राइट लगता है। तो आज हम जानेंगे व्हाइट का कौन सा शेड कैसी स्किन टोन के लिए है परफेक्ट।
आंखों को सुकून पहुंचाता है सफेद रंग। जो कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। इंडियन हो या वेस्टर्न हर आउटफिट पर खूबसूरत दिखता है लेकिन बहुत सारे लोग व्हाइट आउटफिट्स पहनने से कतराते हैं क्योंकि उन्हें इसे कैरी करने का सही फंडा नहीं पता होता। तो आइए जानते हैं व्हाइट कलर के आउटफिट्स पहनते हुए किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी।
सफेद रंग शांति, सुकून और पवित्रता का बोध करता है। इसके कई सारे शेड्स हैं और हर कोई अपनी पसंद का शेड चुनता है लेकिन शेड चुनते हुए अपनी स्किन टोन का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
स्किन टोन
1. अगर स्किन टोन फेयर है तो वॉर्म व्हाइट अच्छा लगेगा, ऐसी स्किन टोन में ब्राइट व्हाइट पहनने से बचना चाहिए क्योंकि वह लुक को दबा देगा।
2.स्किन टोन पिंक है तो क्रीमी व्हाइट पहनें।
3. स्किन टोन थोड़ा पीलापन लिए है या फिर यह गोल्डन या ब्राउनिश स्किन है तो कूल व्हाइट अच्छा लगेगा। सिल्क व्हाइट भी इस स्किन टोन के साथ बैलेंस दिखेगा।
4. स्किन टोन डार्क है तो खुद को खुशकिस्मत समझें क्योंकि इस रंगत पर व्हाइट का हर शेड खिलता है।
मिक्स एंड मैच
1. व्हाइट रिप्ड जींस को व्हाइट क्रॉप टॉप या राउंड नेक टीशर्ट से पेयर करें, साथ में व्हाइट स्नीकर्स से लुक कंप्लीट करें। लंच या आउटिंग के लिए यह लुक अच्छा है।
2. व्हाइट पेंसिल स्कर्ट के साथ शियर टॉप पहनें। व्हाइट स्पेगिटी के साथ व्हाइट शियर टॉप ट्राई करें। साथ में सफेद एंकल लेंथ बूट्स पहनें। सर्दियों में शियर टॉप की जगह सफेद स्वेटर पहनें, यह ऑफिस लुक के लिए बेहतर होगा।
अगर आप वूमन जीन्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो क्लिक करें यहां
3. सफेद शॉर्ट स्कर्ट के साथ लेस वाला व्हाइट नेट टॉप ऑल गल्र्स पार्टी के लिए अच्छा विकल्प है। बोहो लुक पसंद हो तो लेस वाली स्कर्ट के साथ लेस वाला टॉप पहनें। साथ में लें फुल व्हाइट हैंडबैग...।
4. व्हाइट कूलॉट्स या वाइड लेग पैंट के साथ सिंपल टीशर्ट से कैजुअल लुक मिलता है। साथ में व्हाइट फ्लैट फुटवेयर पहनें। यह लुक ऑफिस, शॉपिंग, इवनिंग आउटिंग के लिए अच्छा है।
5. व्हाइट मिडी या मैक्सी ड्रेस के साथ शाम की पार्टी के लिए व्हाइट हील्स पहनें। पार्टी होस्ट कर रही हैं तो प्लेटफॉर्म हील्स पहनें।
6. व्हाइट लेस वाली स्कर्ट के साथ व्हाइट ऑफ-शोल्डर टॉप पहनना चाहती हैं तो इसके कई विकल्प हैं। फ्रिल वाला टॉप ऐसी स्कर्ट पर खूबसूरत दिखता है।
क्रॉप टॉप्स के क्लासी विकल्पों के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं
एथनिक व्हाइट
1. व्हाइट शिफॉन साड़ी बॉलीवुड फिल्मों की फेवरिट है, खासतौर पर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्मों में व्हाइट आउटफिट्स खूब नजर आते हैं।
2. व्हाइट चिकनकारी साड़ी में फैब्रिक और डिजाइन बहुत हैं। कॉटन के अलावा शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप, ऑर्गेंजा में भी चिकनकारी वर्क की खूबसूरत साडिय़ां दिखती हैं। किसी भी फैब्रिक की साड़ी के साथ नेट या प्लेन व्हाइट ब्लाउज या जैकेट पहनें।
3. अंगरखा स्टाइल कुर्ता व्हाइट चूड़ीदार पाजामे के साथ बेहतरीन दिखता है। भारतीय परंपरा में इसका अलग महत्व है।
4. सफेद पलाजो के साथ लंबे कुर्ते या क्रॉप टॉप से इंडो-वेस्टर्न लुक मिलेगा। साथ में व्हाइट हील्स पहनने से पर्सनैलिटी में ग्रेस दिखेगा।
लेडीज कुर्ता खरीदने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं
5. सफेद अनारकली सूट खूबसूरत एथनिक आउटफिट है, जो किसी भी पार्टी में पहना जा सकता है। अनारकली सूट की कलियों पर सिल्वर पाइपिंग लगवाएं। इन दिनों सिल्वर गोटा वर्क के कुर्ते भी मार्केट में छाए हुए हैं।
6. व्हाइट नेट सूट भी अच्छा पार्टी वेयर बन सकता है। नेट का सूट कॉटन या शिफॉन में हो तो इसकी खूबसूरती अलग नजर आएगी।
ध्यान दें इन बातों पर
1. व्हाइट कलर ट्रांस्पेरेंट है, इसलिए स्किन या व्हाइट कलर का इनरवेयर पहनें।
2. मेकअप के निशानों से बचने के लिए ड्रेस पहनने से पहले मेकअप कर लें।
3. इंडियन स्किन टोन पर व्हाइट उभरता है। फुटवेयर लेते हुए भी पैरों के शेप और स्किन टोन का ध्यान रखें।
4. जींस या शॉर्ट की पॉकेट्स भरी न हो। सफेद कलर ट्रांस्पेरेंट होता है, जिसकी वजह से हर चीज उभरती है।
5. पार्टी में व्हाइट आउटफिट पर व्हाइट शॉल या श्रग लें जिससे लाइट्स पडऩे पर ड्रेस बहुत ट्रांसपेरेंट न दिखे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप