Move to Jagran APP

शादी है तो ऑफिस के कपड़े पहनकर क्यों आए हैं #TaiyaarHokarAaiye, देखें रणवीर सिंह का नया वीडियो

Manyavar एक ऐसा ब्रैंड है जो अपने परिधानों के ज़रिए पारंपरिक भारतीय संस्कृति को दर्शाता है। इनके कलेक्शन को पहनना हर भारतीय के लिए गर्व और ख़ुशी की बात होती है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 01:46 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 07:31 PM (IST)
शादी है तो ऑफिस के कपड़े पहनकर क्यों आए हैं #TaiyaarHokarAaiye, देखें रणवीर सिंह का नया वीडियो
शादी है तो ऑफिस के कपड़े पहनकर क्यों आए हैं #TaiyaarHokarAaiye, देखें रणवीर सिंह का नया वीडियो

नई दिल्ली। दूल्हा-दुल्हन दोनों के लिए शादी एक अनोखा और दिलचस्प अनुभव होता है। यह एक ऐसा अवसर है, जहां परिवार से लेकर दोस्तों तक हर कोई उत्साह से भरा होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसे समारोह में लोगों को अच्छे से तैयार होने का मौका मिलता है। ऐसे विशेष समारोह में हर कोई अलग नज़र आना चाहता है, या यूं कहें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनना चाहता है। 

loksabha election banner

Manyavar एक ऐसा ब्रैंड है जो अपने परिधानों के ज़रिए पारंपरिक भारतीय संस्कृति को दर्शाता है। इनके कलेक्शन को पहनना हर भारतीय के लिए गर्व और ख़ुशी की बात होती है, क्योंकि ये भारतीयता और फैशन दोनों को बरकरार रखते हैं। यह एक ऐसा भारतीय ब्रैंड है जो भारत की समृद्ध और विविध विरासत को कपड़ों के माध्यम से दुनिया के सामने पेश करता है। 

Manyavar का नया चेहरा और सबके प्रिय हीरो रणवीर सिंह भी भारतीय पारंपरिक परिधानों से कितने गहरे रूप से जुड़े हुए हैं आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं। वह भारतीय पोशाक पहनकर मेहमानों को कह रहे हैं शादी है #TaiyaarHokarAaiye। 

वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति जो शादी में कोट-पैंट पहनकर आया हुआ है, रणवीर उससे नौकरी के लिए अनुरोध कर रहे हैं। रणवीर का यह व्यवहार देखकर उस व्यक्ति को अजीब लगा और उसने कहा, शादी है ऑफिस नहीं। तब रणवीर उन्हें एहसास दिलाते हैं कि शादी है तो ऑफिस के कपड़े पहनकर क्यों आए हैं, #TaiyaarHokarAaiye। वीडियो के माध्यम से रणवीर इस बात को व्यक्त करना चाहते हैं कि भारतीय पोशाक भारतीयता को बरकरार रखती हैं। यह पहनने वाले को आत्मीयता और सहजता का एहसास भी कराती हैं। और जब बात भारतीय पोशाक की हो तो वहां Manyavar सर्वश्रेष्ठ है।   

जब शादी परिवार में हो या फिर करीबी दोस्त की, खुद को अच्छे से तैयार करना बहुत ही ज़रूरी हो जाता है। ऐसे मौके पर आपको ड्रेस का चुनाव करते समय ध्यान देना चाहिए। आपको ऐसे ड्रेस चुनने चाहिए जो न सिर्फ भारतीय शादियों के मूल भाव को व्यक्त कर सकें, बल्कि भव्यता और रॉयल्टी का भी एहसास कराए। Manyavar इसके लिए एक सही जगह है। यहां आपको आपकी पसंद के मुताबिक ढेरों ऑप्शन मिल जाएंगे। इनके पोशाक भारतीयता का एहसास कराने के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में चार चांद लगा देते हैं। 

भारतीय शादी केवल एक समारोह नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक भव्य उत्सव है। एक ऐसा उत्सव जहां हर कोई सजधज कर व बनठन कर इसका आनंद लेता है और चारों तरफ खुशियां फैलाता है। Manyavar ने अपने प्रयास के माध्यम से भारतीय शादियों में फॉर्मल कपड़े पहनने की परंपरा को तोड़ने की कोशिश की है और सभी मेहमानों से भारतीय शादी के दौरान विशेष भारतीय टच को बनाए रखने के लिए Manyavar पोशाक अपनाने का आग्रह किया है।  

*This article is in partnership with JNM iCell.


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.