एक ही ड्रेस में दिखीं Sonakshi Sinha और Khushi Kapoor, गोल्डन गाउन में कौन दिखा ज़्यादा हॉट?
Sonakshi Or Khushi Who Rocked It Better? इस बार जो स्टार्स एक ही आउटफिट में नज़र आईं वो कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा और खुशी कपूर हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sonakshi Or Khushi Who Rocked It Better?: ऐसा कई बार हुआ है जब दो सिलेब्रिटीज़ एक ही तरह के आउटफिट में नज़र आए हों, लेकिन अगर बात बॉलीवुड स्टार्स की हो तो यह बड़ी खबर बन जाती है। इस बार जो स्टार्स एक ही आउटफिट में नज़र आईं वो कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा और खुशी कपूर हैं।
आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के प्रमोशन के दौरान सभी की निगाहें सोनाक्षी सिन्हा पर टिकी थीं। सोनाक्षी ने ईवेंट में बेहद हॉट सिल्वर गाउन में नज़र आईं। इस गाउन की वजह से ही सोनाक्षी हाल ही में काफी खबरों में भी रहीं क्योंकि यह वही गाउन है जो बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने पिछले साल किसी ईवेंट में पहना था।
यह बेहद खूबसूरत गोल्डन बॉडीकॉन गाउन डिज़ाइनर ज़ारा उमरीगर की क्रिएशन है। सोनाक्षी ने जो गाउन पहना था वह सिल्वर बीड्स से बना हुआ था और उसमें थाई-हाई स्लिट भी था। उन्होंने इसके साथ न्यूड हील्स को स्टाइल किया था।
अब अगर खुशी कपूर की बात करें तो, उन्होंने यह गाउन पिछले साल उदयपुर में इशा अंबानी और आनंद पिरामल की प्री-वेडिंग सेलीब्रेशन्स के दौरान पहना था। जहां, सोनाक्षी ने इस गाउन के साथ जूलरी नहीं पहनी थी वहीं, खुशी ने गोल्ड बैंग्ल्स, अंगूठी, रूबी और डायमंड के इयररिंग्स स्टाइल किए थे।
इस हॉट गाउन में हमें तो यह दोनों डीवा बेहद खूबसूरत लगीं। आपका क्या ख्याल है?