परफेक्ट ड्रेस के साथ परफेक्ट फुटवेयर तो जरूरी है ही, पर फुटवेयर आपके बॉडी टाइप को भी कॉम्प्लिमेंट करते हुए होने चाहिए। अक्सर विमेन हील्स पहनने के क्रेज में सही फुटवेयर सेलेक्ट करने में कनफ्यूज हो जाती हैं। दूर करें हील्स सेलेक्शन में अपने कन्फ्यूजंस को यहां...

देखें, कौन-सी ड्रेस पर मैच करेंगे कौन से शूज

पीप टोज

ये शॉर्ट या नी लेंथ ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं। फॉर्मल, कैजुअल वियर दोनों के साथ ये सूटेबल हैं। फ्लैट पीप टोज पहनने हों तो इन्हें जेगिंग्स और लूज टॉप के साथ पहनें।

पंप्स

इनकों कई वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ मैच किया जा सकता है, जैसे- पेंसिल स्कर्ट्स, सिगरेट पैंट्स या फॉर्मल ड्रेसेज। ये एथनिक गाउन के साथ भी पहनी जा सकती हैं।

स्टिलेटोज

ये हाई प्वाइंटेड हील्स दिखने में बेहद क्लासी होती हैं। इनकी स्पेशियालिटी होती है कि इन्हें फॉर्मल, कैजुअल या पार्टी वियर हर तरह की ड्रेस के साथ कैरी किया जा सकता है।

किटेन हील्स

हील्स के साथ लव-हेट रिलेशनशिप है तो आप अपनी स्टाइल को एनहैंस करने के लिए किटेन हील्स को सेलेक्ट कर सकती हैं। वैसे पंप्स, ओपेन टोज जैसे इनके पैटर्न सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। नी-लेंथ स्कर्ट, फॉर्मल ट्राउजर्स और एथनिक वियर के लिए ये आइडियल हैं।

बैलरीना

बैलरीना को ब्लेसिंग इन डिसगाइस भी कह सकते हैं। कोई भी फॉर्मल या कैजुअल ओकेजन हो और किसी भी तरह की ड्रेस हो, बैलेरीना उसके पर एकदम परफेक्ट लुक देगी।

हील कैरी करने से पहले हाइट और पैरों के शेप को रखें ध्यान में

- आपकी हाइट अगर अच्छी है तो आप शॉर्ट ड्रेस या फिर डेनिम स्कर्ट के साथ किटन हील्स या ब्राइट टाइ-अप्स कैरी कर सकती हैं।

- हाइट कम है तो प्लेटफॉर्म फुटवेयर्स भी बेस्ट रहेंगे। इसके अलावा फंकी वेजेस भी अच्छी च्वॉइस रहेगी।

- आपकी बॉडी अगर थोड़ा हैवी है तो आप क्लोज्ड शूज अवॉयड करें।

- हाइट लंबी दिखानी हो तो वेज या फ्रेंच हील्स कैरी करें।

- आपके लैग्स लंबे और पतले हों तो नी-लेंथ बूट्स आपके फिगर को हाइलाइट करेंगे। इनको आप स्किन जींस या फिर नी-लेंथ ड्रेस या स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं।

- पैर अगर पंजे की तरफ से चौड़े और एड़ी की तरफ से पतले हों तो ऐसे फुटवेयर कैरी करें जो आगे से ब्रॉड हों जिससे पैरों को फुटवेयर्स में कंफर्टेबल स्पेस मिलें।

- पतले पैरों पर स्ट्रैप्स वाले फ्लैट सैंडल्स अच्छे लगेंगे।

Pic credit- freepik