Hair Colouring: बालों को रंगने का है इरादा, तो नए लुक के लिए ऐसे चुनें रंग!
Hair Colouring आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही कलर का चुनाव कर सकेंगी।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Colouring: बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यही वजह है कि सभी को अपने बालों से बेहद प्यार होता है। उन्हें नया-नया स्टाइल देना या फिर आकर्षक बनाने के लिए लोग कई तरह के एक्सपेरीमेंट करते हैं। खासकर बालों के कलर करने का ट्रेंड पिछले कुछ समय से काफी चला हुआ है, लेकिन जब बाल कलर करने की बात आती है तो कई लोगों को सही कलर को चुनने में दिक्कत आती है।
अगर आप को भी अपने बालों को कलर करते समय इसी तरह की परेशानी का सामना करते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही कलर का चुनाव कर सकेंगी।
ब्राउन रंग- अगर आप अपनी उम्र में कम दिखना चाहती हैं तो आप ब्राउन हेयर कलर का प्रयोग कर सकती हैं। वैसे ब्राउन कलर में भी आपको हल्का और गहरा दोनों ही रंग मिल सकते हैं और इसके दोनों ही शेड बहुत अच्छे लगते हैं।
लाल रंग- बालों के लिए लाल रंग आजकल काफी ट्रेंड में है। यह रंग आपके बालों के साथ-साथ आपको भी काफी अलग लुक देता है। आपका रूप और ज्यादा निखर जाता है। इस रंग में भी आपको हल्के और गहरे दोनों ही शेड मिल जाऐंगा।
सुनहरा रंग- सुनहरा रंग भी काफी आम है लेकिन यह हर किसी पर अच्छा नहीं लगता। अगर आपकी त्वचा का रंग गोरा है तो आप इस रंग का चुनाव कर सकती हैं क्योकि गोरे रंग पर यह कलर बहुत अच्छा लगता है और यह कलर आपको एक अलग लुक भी देता है।
काला रंग- अगर आपकी त्वचा का रंग गहरा या सांवला है तो आप अपने बालों के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकती हैं। काले रंग के बाल काफी पसंद किए जाते हैं और यह गहरे स्किन टोन के साथ बहुत अच्छे भी लगते हैं।
इन हेयर कलर्स को चुनते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि कहीं इनमें नुकसानदायक केमिकल्स का प्रयोग न किया गया हो। इन केमिकल्स की वजह से आपके बाल सफेद हो सकते हैं या झड़ने लग सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाते हैं।