Move to Jagran APP

Horoscope 2020 : राशि अनुसार पहनें कपड़ें, बदल जाएगी आपकी किस्मत

What Color Clothes You Should Wear According To Zodiac Sign अगर आप खूबसूरती और पर्सनालिटी के साथ-साथ अपनी किस्मत भी बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपनी राशि के अनुसार कपड़ें पहने

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 08:00 AM (IST)
Horoscope 2020 : राशि अनुसार पहनें कपड़ें, बदल जाएगी आपकी किस्मत
Horoscope 2020 : राशि अनुसार पहनें कपड़ें, बदल जाएगी आपकी किस्मत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।  What Color Clothes You Should Wear According To Zodiac Sign: आजकल हर कोई अपनी खूबसरती और पर्सनालिटी के लिए बहुत सजग है। इसके लिए वे रंग बिरंगे कपड़े पहनते हैं, अलग अलग ब्रांड के फेस क्रीम, लोशन, फेस वाश आदि का जमकर इस्तेमाल करते हैं। जिससे इनकी खूबसूरती और पर्सनालिटी बदल जाती है लेकिन अगर आप खूबसूरती और पर्सनालिटी के साथ-साथ अपनी किस्मत भी बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपनी राशि के अनुसार कपड़ें पहनें।

loksabha election banner

ऐसा करने से न केवल आपकी खूबसूरती और पर्सनालिटी बदलेगी बल्कि आपकी किस्मत भी बदल जाएगी। ऐसे में आज हम आपको राशि अनुसार कौन से कपड़ें पहनें, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आपके लिए कौन सा रंग शुभ होता है, और किस रंग के कपड़े आपको पहनने चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल देव है। अतः इस राशि के लोगों को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से न केवल आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, बल्कि आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र है। अतः इस राशि के लोगों को सफेद या सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को ब्लू अथवा नेचुरल ब्यूटी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से आपकी बुद्धि में प्रगाढ़ता आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के राशि स्वामी चंद्रमा है। अतः इस राशि के लोगों को क्रीम रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से आपके पुरुषार्थ में वृद्धि होती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के राशि स्वामी सूर्य है। अतः इस राशि के लोगों को राजकीय परिधान अथवा गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में सूर्य की तरह साकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को रेनबो कलर के सभी रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र ग्रह है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद हल्के रंग के कपड़ने पहनने चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल है। अतः इस राशि के लोगों को लाल या केसरिया रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति है। अतः इस राशि के लोगों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में केवल मंगल ही मंगल होता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने आपके लिए लाभकर होता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के राशि स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला या केसरिया रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.