Move to Jagran APP

Khushi Kapoor Winter Looks: सर्दियों में भी दिखना है स्टाइलिश, तो खुशी कपूर से लें टिप्स!

Khushi Kapoor Winter Looks जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने अभी बॉलीवुड में एंट्री भले ही न ली हो लेकिन फैशन के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं। खुशी अपना स्टाइल चिक रखने के साथ-साथ मिनिमल भी रखती हैं और उनका विंटर वॉक्ड्रोब भी कुछ ऐसा ही है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 02:07 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 02:07 PM (IST)
Khushi Kapoor Winter Looks: सर्दियों में भी दिखना है स्टाइलिश, तो खुशी कपूर से लें टिप्स!
सर्दियों में भी दिखना है स्टाइलिश, तो खुशी कपूर से लें टिप्स!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Khushi Kapoor Winter Looks: सर्दियों का मौसम लगभग ख़त्म होने जा रहा है, लेकिन खुशी कपूर का इंस्टाग्राम देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा। हर साल कई तरह के रेट्रो स्टाइल फैशन की दुनिया में वापसी करते हैं, लेकिन इस साल का चेकेड कार्डिगन्स को सबसे ज़्यादा पसंद किया गया। 

loksabha election banner

जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने अभी बॉलीवुड में एंट्री भले ही न ली हो, लेकिन फैशन के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं। खुशी अपना स्टाइल चिक रखने के साथ-साथ मिनिमल भी रखती हैं और उनका विंटर वॉक्ड्रोब भी कुछ ऐसा ही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

 खुशी घर पर चिल करते हुए ट्रेंडी स्वेटर्स में नज़र आती हैं। स्लीवलेस कार्डिगन भले ही पुराना फैशन लगता हो, लेकिन हम आज भी इसे अपने विंटर फैशन में जगह दे सकते हैं। आप इसे टर्टनेक या फिर फिटेड टी-शर्ट/स्वेटर के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ठीक ऐसी ही जैसे खुशी कपूर ने किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

खुशी कपूर का विंटर स्टाइल सबसे जुदा है और स्टाइलिश भी है। वो सबसे आम स्वेटर को भी नए स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। उन्होंने ओवरसाइज़्ड स्वेटर को मिनी स्कर्ट के साथ स्टाइल किया था जो एक बार फिर रेट्रो फैशन की याद दिलाता है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

वहीं, जब खुशी अपनी बेस्टफ्रेंड से मिलने दिल्ली आई थीं, तब भी उनका विंटर फैशन ऑनपॉइंट दिखा। सिम्पल होने के साथ स्टाइलिश भी, खुशी ने पाउडर ब्लू क्रोप्ड स्वेटर के साथ क्रोप्ड कार्डिगन पहना था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

स्वेटर पर फॉक्स फर कॉलर, श्रग्ज़ और जैकेट्स सर्दियों के मौसम में काफी चलते हैं। खुशी कपूर की तस्वीरें देख लगता है कि वे सर्दियों के फैशन की क़ायल हैं और हों भी क्यों न सर्दियों में स्टाइलिंग की बात ही अलग होती है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

इसके अलावा खुशी अपनी बेस्टी के साथ एक जैसे कपड़ों में भी नज़र आईं। उन्होंने क्रॉप्ड फज़ी स्वेटर के साथ नीली जीन्स को स्टाइल किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.