Move to Jagran APP

Mother Of The Bride Fashion : जानें शादी के दिन दुल्हन की मां का कैसा हो गेट-अप

Mother Of The Bride Fashion दुल्हन की मां भारतीय सभ्यता और संस्कृति अनुसार भारतीय परिधान का चयन कर सकती हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 10:00 AM (IST)
Mother Of The Bride Fashion : जानें शादी के दिन दुल्हन की मां का कैसा हो गेट-अप
Mother Of The Bride Fashion : जानें शादी के दिन दुल्हन की मां का कैसा हो गेट-अप

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mother Of The Bride Fashion :  शादी के घर में सबकी निगाहें  दूल्हे और दुल्हन पर रहती हैं। लोग अक्सर दूल्हे और दुल्हन की मां को भूल जाते हैं। जैसे शादी की रात दुल्हन का संजना संवरना जरूरी है। वैसे ही दुल्हन की मां को भी स्पेशल दिखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि शादी की रात उनके लिए भी स्पेशल होता है। फिर चाहे मेहंदी, हल्दी,घूंघट या कन्यादान का रस्म हो। हर जगह पर दुल्हन की मां को ढूंढा जाता है क्योंकि पहला रस्म मां के द्वारा ही पूरा किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको शादी के दिन दुल्हन की मां का गेट-अप कैसा होना चाहिए ? इस बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर दुल्हन की मां भी खूबसूरत दिख सकती हैं ।

loksabha election banner

मल्टीकलर लाइट शेड सिल्क साड़ी

हम अक्सर फिल्मों और टीवी सीरियलों में शादी विवाह की रस्म को देखते हैं। जिसमें दुल्हन सहित सभी लोग बेहद ट्रेंडिंग फैशन और लुक में नज़र आते हैं। ऐसे में दुल्हन की मां शादी की रात को मल्टीकलर लाइट शेड सिल्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं। 

सिल्क साड़ी विद रेड लॉन्ग नेकपीस

दुल्हन की मां भारतीय सभ्यता और संस्कृति अनुसार भारतीय परिधान का चयन कर सकती हैं। जिसमें सिल्क साड़ी विद रेड लॉन्ग नेकपीस का कॉम्बिनेशन बेहद अट्रैक्टिव होता है।  

सिल्क कॉटन साड़ियां

दुल्हन की मां ब्राइट कलर्स की सिल्क कॉटन साड़ी भी चूज़ कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे आप रफ़टफ़ यूज़ कर सकती हैं।  

पिंक और गोल्डन शेड साड़ियां

इस तरह की साड़ियां इन दिनों ट्रेंडिंग में है। जो दिखने में बेहद अट्रैक्टिव होती है। दुल्हन की मां शादी की रात के अतिरिक्त अन्य पार्टी फक्शन में भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

गोल्ड शेड हाफ़ कॉलर सूट

दुल्हन की मां चाहे तो साड़ी की जगह पर सूट भी ट्राई कर सकती हैं और इसके लिए गोल्ड शेड हाफ़ कॉलर सूट सबसे परफेक्ट होगा। इसके साथ ही दुल्हन की मां  मैचिंग बिंदी, नोज़रिंग, नेकलेस और गोल्ड ईयरिंग्स पहन सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.