Move to Jagran APP

नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अपनी डाइट में संतरे को जरूर जोड़ें। इसके सेवन से न केवल आप स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लग सकता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 09:10 AM (IST)
नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें
नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाले नाना प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करते हैं। हालांकि, इन चीजों से उन्हें मनचाही खूबसूरती नहीं मिल पाती है। एक निश्चित अंतराल के बाद ब्यूटी प्रोडक्ट्स का असर कम होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी डाइट में कुछ चीजों को जोड़कर आप नेचुरल ब्यूटी पा सकते हैं। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

loksabha election banner

संतरे का सेवन करें

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अपनी डाइट में संतरे को जरूर जोड़ें। इसके सेवन से न केवल आप स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लग सकता है। इसमें सभी पोषक तत्वों के साथ फाइबर भी पाए जाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो संतरा त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है जो कि बालों की समस्या को दूर करने में भी मददगार होता है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। जबकि शरीर भी हायड्रेट रहता है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है।

सैल्मन खाएं

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनी डाइट में फैटी फिश जरूर शामिल करें। इसके लिए सैल्मन का सेवन कर सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक पाया जाता है जो कि त्वचा के लिए लाभदायक होता है। इसके सेवन से त्वचा में एक्स्ट्रा निखार आता है। सैल्मन हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है।

बेरीज का सेवन करें

इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करता है। इससे त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है। बेरीज के सेवन से त्वचा में नमी बनी रहती है। इसमें विटामिन-सी की अधिकता होती है। अतः यह बालों के लिए भी फायदेमंद है।

एवोकाडो जरूर खाएं

इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। नाश्ते के लिए यह सबसे उत्तम फल माना जाता है। ऐसे में अगर आप खूबसूरत पाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एवोकाडो को जरूर जोड़ें। इससे चेहरे की चमक बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.