Vitamin-E Oil: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय और विटामिन-ई ऑयल से पाएं बेमिसाल खूबसूरती!
Vitamin-E Oil विटामिन-ई ऑयल आपके बालों और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आपको आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाएगा। आपको सिर्फ इसे काटकर इसके तेल का इस्तेमाल करना है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin-E Oil: बेदाग़ खूबसूरत त्वचा पाने की ख़्वाहिश हर कोई रखता है, लेकिन इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की ज़रूरत नहीं है। ऐसी कई प्राकृतिक चीज़ें हैं, जो आपकी खूबसूरती के लिए वरदान साबित हो सकती हैं और यह महंगी भी नहीं होतीं। इन्हीं में से एक है विटामिन-ई ऑयल।
विटामिन-ई ऑयल आपके बालों और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आपको आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाएगा। आपको सिर्फ इसे काटकर इसके तेल का इस्तेमाल करना है।
आइए जानें विटामिन-ई ऑयल के फायदे
1. बेदाग़ त्वचा के लिए: एक छोटा चम्मच विटामिन-ई ऑयल में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। आप इसमें शहद की जगह एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 10 मिनट बाद धो लें।
2. एक्ने के लिए: एक्ने से परेशान हैं, तो अब विटामिन-ई ऑयल इस्तेमाल कर देखें। कुछ दिनों तक रोज़ इस तेल को शहद के साथ मिलाकर पिंपल पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें।
3. डार्क सर्कल्स के लिए: विटामिन-ई ऑयल को बादाम के तेल में मिलाकर आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। आप चाहें तो झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। सोने से पहले लगाएं और सुबह उठकर धो लें।
4. लंबे बालों के लिए: अगर आप बालों की लंबाई बढ़ाना चाहती हैं, तो रोज़ रात को सोने से पहले विटामिन-ई ऑयल से बालों की जड़ो पर मसाज करें। सुबह इसे धो लें।
5. फटी एड़ियों के लिए: अगर आप फटी एड़ियों से परेशान रहती हैं, तो इस ऑयल को वैसलीन या ग्लिसरीन के साथ मिलाकर सोने से पहले एड़ियों पर इससे मसाज कर लें। इसे लगाने के बाद मोज़े पहन लें। सुबह पैरों को धो लें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।