विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vegetable Face Pack: त्वचा को चमकदार बनाती हैं ये सब्जियां, चेहरे पर इन्हें लगाने से आएगा नेचुरल ग्लो

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Thu, 05 Oct 2023 01:45 PM (IST)

Vegetable Face Pack हर किसी की ग्लोइंग और हेल्दी स्किन की चाहत होती है। स्किन को चमकदार बनाने के लिए ...और पढ़ें

Vegetable Face Pack: चेहरे पर लगाएं इन सब्जियों का फेस पैक
Vegetable Face Pack: चेहरे पर लगाएं इन सब्जियों का फेस पैक

HighLights

  1. आलू का फेस पैक चेहरे की दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।
  2. झुर्रियों और डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए चुकंदर का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. आलू त्वचा की दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vegetable Face Pack: सब्जियां कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। शरीर को फिट रखने के लिए डाइट में हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। ये आपको हेल्दी रखने के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती हैं। आप कुछ सब्जियों से बने फेस पैक भी चेहरे पर लगा सकते हैं। जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाती है। तो आइए जानते हैं, किन सब्जियों का फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद हैं।

लौकी का फेस पैक

लौकी सेहत के अलावा स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। यह सब्जी कई बीमारियों को दूर करने के साथ त्वचा को भी चमकदार बनाती है। इसका फेस पैक बनाने के लिए लौकी का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एक चम्मच हल्दी और गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

आलू का फेस पैक

पोषक तत्वों से भरपूर आलू त्वचा की दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। यह स्किन पर एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है। आलू का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो लें और इसे कद्दूकस कर लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं, इस पैक को चेहरे पर लगा लें, सूख जाने के बाद चेहरा साफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इन फ्रूट्स के छिलकों के इस्तेमाल से चेहरे पर आ जाएगा ग्लो, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत!

चुंकदर का फेस पैक

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की झुर्रियों और डार्क सर्कल को दूर करने में मदद करते हैं। चुकंदर के पेस्ट में दही और गुलाब जल डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

गाजर का फेस पैक

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आप स्किन केयर रूटीन में गाजर शामिल कर सकते हैं। इसके फेस पैक के इस्तेमाल से आप त्वचा की दाग-धब्बों से राहत पा सकते हैं। एक बाउल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, इसमें गाजर का जूस मिलाएं। इस मिश्रण से पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगा सकते हैं।

टमाटर का फेस पैक

प्राकृतिक रूप से त्वचा पर चमक लानी है, तो आप टमाटर का रस अप्लाई कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में टमाटर का रस लें, इसमें ओटमील पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।

यह भी पढ़ें: यंग और खूबसूरत दिखने की चाहत पूरा करेगा फेशियल योगा, जानें इसे करने का सही तरीका

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर सेसलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik