Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन डे पर नजर आना है सबसे खूबसूरत, तो आज से ही फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स
Valentines Day 2023 अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर सबसे खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। जिससे आप नेचुरल निखार पा सकती हैं और आपके ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च होंगे। आइए जानते हैं...
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Valentine's Day 2023: कुछ दिनों बाद वैलेंटाइन डे आने वाला है। हर कोई इस मौके पर खास दिखना चाहता है। इस दिन लड़कियां खूबसूरत नजर आने के लिए तरह-तरह की स्किन ट्रीटमेंट करवाती हैं। अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर सबसे हसीन नजर आना चाहती हैं, तो कुछ खास टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। वेलेंटाइन डे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास स्किन केयर टिप्स, जिनकी मदद से आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
1. बॉडी को हाइड्रेट रखें
शरीर में पानी की कमी से भी स्किन डल हो जाती है। त्वचा पर निखार लाने के लिए रोजाना नारियल पानी पी सकती हैं। चाहें तो नारियल पानी से चेहरे पर मसाज भी कर सकती हैं।
2.फेस मास्क का इस्तेमाल करें
किचन में मौजूद चीज़ों का इस्तेमाल कर ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इसके लिए हल्दी में मलाई मिक्स कर चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में निखार आएगी।
3.स्क्रब करें
आप नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल कर स्किन के डेड सेल्स से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए कॉफी और शहद का स्क्रब तैयार कर सकती हैं। एक बाउल में एक चम्मच कॉफी पाउडर लें, इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. फिर इससे चेहरे पर स्क्रब करें।
4. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
रोजाना सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल से मसाज करें, यह त्वचा को हाइड्रेट करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप पिंपल्स से राहत पा सकती हैं।
5. रोजाना दो बार फेसवॉश करें
चेहरे को साफ रखने के लिए नियमित रूप से सुबह और शाम दो बार फेसवॉश कर सकती हैं। जिससे आपकी त्वचा में चमक आएगी।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik