Vaani Kapoor Looks Like A Dream In Gown: ब्लश पिंक गाउन में छा गईं वाणी कपूर
Vaani Kapoor Looks Like A Dream In Gown वाणी यहां ब्लश पिंक फिलोई गाउन में नज़र आईं। इन कपड़ों में वाणी किसी ग्रीक गॉडेस से कम नहीं लग रही थीं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vaani Kapoor Looks Like A Dream In Gown: अपने ज़बरदस्त फिज़ीक से फैन्स को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर जल्द ही रितिक रोशन के ऑपोज़िट फिल्म 'वॉर' में नज़र आएंगी। फिल्म के गाने और ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। वाणी कपूर को हाल ही में एक डांस रिएलिटी शो के सेट्स पर स्पॉट किया गया। वाणी इस शो में अपनी आने वाली फिल्म वॉर के प्रमोशन के लिए आई थीं।
इस शो में वाणी अपने को-स्टार रितिक रोशन के साथ आईं थीं। इस प्रोशनल इवेंट के लिए वाणी ने अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लिया।
वाणी यहां ब्लश पिंक फिलोई गाउन में नज़र आईं। इन कपड़ों में वाणी किसी ग्रीक गॉडेस से कम नहीं लग रही थीं। उनके हॉल्टर नेक गाउन की नेकलाइन में शेल्स से कढ़ाई की गई थी।
बेहद खूबसूरत कट्स के साथ थाई-हाई स्लिट ने इस गाउन को काफी एलीगेंट बना दिया था। वहीं, वाणी ने इस क्लासी गाउन के साथ ग्लॉसी पिंक लिप्स, शाइनी मैक-अप, स्मोकी आईज़ को स्टाइल किया था। बालों को हल्का वैवी कर्ल और खुला रखा था।
आपको बता दें कि फिल्म वॉर में वाणी कपूर और रितिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। यह फिल्म इसी साल दो अक्टूबर को रिलीज़ होगी।