विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin care Tips: चेहरे के अनचाहे बालों ने छीन ली है खूबसूरती, तो इन तरीकों से पाएं इनसे निजात

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Sat, 08 Jul 2023 07:00 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 08 Jul 2023 07:26 AM (GMT+05:30)

इन दिनों हर कोई अपने चेहरे को लेकर काफी सजग हो गया है। लड़का हो या फिर लड़की सभी अपनी ...और पढ़ें

चेहरे के अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए अपनाएं ये तरीके
चेहरे के अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin care Tips: लगातार बढ़ते प्रदूषण और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई तरह की समस्याओं पर शिकार हो रहे हैं। इन आदतों की वजह से न सिर्फ सेहत बल्कि, त्वचा पर भी बुरा प्रभाव पड़ने लगा है। लड़का हो या लड़की इन दिनों हर कोई त्वचा संबंधी कई समस्याओं से परेशान हैं। ऐसे में समस्याओं से निजात पाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन महंगे और ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद से भी कई समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पाता है।

चेहरे के अनचाहे बाल इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो अक्सर आपकी खूबसूरती कम कर देते हैं। ऐसे में इन बालों से निजात पाने के लिए भी लोग कई सारे उपाय अपनाते हैं, लेकिन फिर भी लोगों को मन मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाते हैं। अगर आप भी चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में, जिनकी मदद से आप आसानी से चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

शहद और अखरोट

चेहरे के अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए आप शहद और अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच अखरोट का पाउडर और एक चम्मच शहद अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें। अब उंगलियों को गीला कर गोल घुमाते हुए मसाज करें और फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस नुस्खे की मदद से न सिर्फ अनचाहे बालों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि डेड स्किन भी हट जाएगी, जिससे चेहरे का निखार वापस आ जाएगा।

नींबू, शहद और चीनी

नींबू, शहद और चीनी की मदद से भी आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद और थोड़ा सा नींबू का रस एक कटोरी में मिलाएं। अब इसमें जरूरत के मुताबिक दो-तीन चम्मच पानी डालकर धीमी आंच पर चाशनी बना लें। इस मिश्रण के ठंडा होने पर इसे चम्मच की चेहरे पर लगाएं। इसके बाद वैक्सिंग स्ट्रिप्स या सूती कपड़े की मदद से विपरीत दिशा में खींचकर चेहरे के बालों को निकाल लें।

ओट्स और केला

चेहरे के अनचाहे बालों को निकालने के लिए ओट्स और केला भी मददगार साबित होगा। इसके लिए एक पके हुए केले में दो चम्मच ओट्स मिलाएं। अब इस मिश्रण को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट स्किन पर लगाकर 2 से 3 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर 5- 7 मिनट के लिए गोलाकार में मसाज करें। ऐसा करने से त्वचा में मौजूद छोटे बाल निकल जाएंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik