Natural Body Wash: घर में ऐसे बनाएं नेचुरल बॉडी वॉश, मिलेगी सॉफ्ट एंड ग्लोइंग स्किन
Natural Body Wash अगर आपको चाहिए सॉफ्ट ग्लोइंग स्किन तो साबुन के बजाय बॉडी वॉश कर करें इस्तेमाल। तो आज हम आपको घर में कैसे बॉडी वॉश बना सकते हैं इसके बारे में बताएंगे। जो है बेहद आसान।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Natural Body Wash: गर्मियों के मौसम में पसीने की वजह से हाथ-पैर और शरीर पर धूल-मिट्टी के कण चिपक जाते हैं। जो धीरे-धीरे डेड और डार्क स्किन में बदल जाते हैं। जिसे साफ करने के लिए लोग महंगे स्क्रब और बॉडी वॉश का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस टैनिंग को हटाने के लिए अब इन महंगे प्रोडक्ट्स पर इनवेस्ट करने की नहीं जरूरत क्योंकि आज हम आपको घर में कैसे कम खर्च और चीज़ों से बॉडी वॉश बना सकते हैं, इसके बारे में जानेंगे। इस होममेड बॉडी वॉश से आपको मिलेगी सॉफ्ट एंड ग्लोइंग स्किन। तो चलिए जानते हैं इस बॉडी वॉश को बनाने का तरीका।
त्वचा पर जमी हुई डेड स्किन और टैनिंग को साफ करने के लिए घर में बने बॉडी वॉश सबसे बेस्ट होते हैं। पुराने जमाने में लोग बॉडी को साफ करने के लिए उबटन का इस्तेमाल किया करते थे। जो पूरी तरह से नेचुरल चीज़ों से बना होता था। जो स्किन की गहराई से सफाई करने के साथ उसे नौरिश भी करता था।
ऐसे बनाएं नेचुरल बॉडीवॉश
- 2 चम्मच गेहूं का आटा या फिर बेसन लें।
- इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- साथ में नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इस मिक्सचर को हाथ-पैर और बॉडी पर लगाकर लगभग 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर नहाते वक़्त हल्के हाथों से मसाज कर छुड़ाएं।
ये होममेड बॉडीवॉश स्किन को गहराई तक साफ करता है तथा पोर्स में जमा डेड स्किन को निकालता है। जिससे चेहरे के साथ ही पूरी बॉडी ग्लो करने लगती है।
- वहीं इसमें मिला तेल स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज करता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic credit- freepik