Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Double Chin Exercise: डबल चिन की वजह से कम हो गई है चेहरे की रौनक, तो ये आसान एक्सरसाइज होंगी कारगर

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 12:03 PM (IST)

    Double Chin Exercise इन दिनों खानपान की बिगड़ती आदतों का असर हमारी सेहत पर भी पड़ने लगा है। ऐसे में लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन और डबल चिन की समस्या से परेशान हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो डबल चिन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन आसान एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

    Hero Image
    डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Double Chin Exercise: इन दिनों तेजी से बदलती जीवनशैली का असर न सिर्फ हमारे जीवन में, बल्कि हमारी सेहत पर भी नजर आ रहा है। इसके अलावा लोग काम के बढ़ते प्रेशर की वजह से खराब जीवनशैली का शिकार होते जा रहे हैं। साथ ही उनके खाने-पीने की आदत भी तेजी से बदलती जा रही है। अक्सर बिजी रहने और समय के अभाव की वजह से ज्यादातर लोग जंक फूड और तला-भुना खाना खा रहे हैं। इसकी वजह से कई तरह की शारीरिक समस्याएं लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। तेजी से बढ़ता वजन इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल लगभग हर कोई परेशान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा इन दिनों कई लोग डबल चिन की वजह से भी परेशान रहने लगे हैं। गलत खान-पान का असर हमारी सेहत पर साफ नजर आता है। गले और ठुड्डी के बीच अनहेल्दी फैट जमा होने की वजह से अक्सर डबल चिन की शिकायत होने लगती है। अगर आप भी डबल चिन की समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नियमित रूप से करने से आप 15 दिन में ही डबल चिन से छुटकारा पा सकते हैं।

    पाउट करें

    लड़कियां अक्सर फोटो क्लिक करते समय पोज देने के लिए पाउट इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहे कि डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए भी आप पाउट का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे। दरअसल, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि पाउट करने से डबल चिन की समस्या दूर होती है। इसके लिए आपको चेहरे को सीधा रखते हुए फोटो को स्ट्रेच करते हुए बाहर की तरफ निकालना है। 7 से 8 सेकंड की इस पोजिशन को आप दिन में कम से कम 5 से 10 बार कर सकते हैं।

    जबड़े की एक्सरसाइज

    डबल चिन से निजात पाने के लिए आप जबड़े की एक्सरसाइज भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए सिर को दाएं तरफ मोड़ें और फिर निचले जबड़े को आगे की ओर करते हुए 5 से 10 सेकंड तक इसी पोजिशन में रुकें। इसके बाद बाएं तरफ भी यही प्रक्रिया दोहराएं। दिन में 5 बार ऐसा करने से फायदा मिलेगा।

    टंग स्ट्रेच करें

    अगर आप डबल चिन से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, तो उसके लिए टंग स्ट्रेच एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए अपने चेहरे को सीधा रखते हुए जीभ को बाहर निकालकर नाक की तरफ ऊपर करने की कोशिश करें। ऐसा करने से मांसपेशियों में खिंचाव आएगा, जिससे वेट लॉस होगा। दिन में 7 से 10 बार इस एक्सरसाइज को करने से जल्द ही असर नजर आने लगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik