Valentine Day Look: स्टाइलिश ड्रेस ही काफी नहीं, स्पेशल लुक के लिए इस ओर भी दें ध्यान
Valentine Day Look अगर आप इस खास मौके पर और भी ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो कपड़ों के साथ मेकअप की ओर भी ध्यान देना है जरूरी। जानते हैं स्पेशल मेकअप के टिप्स एंड ट्रिक्स...
इस गुलाबी सीजन में आप कुछ अलग ढंग से तैयार होना चाहती होंगी। आपकी इसी ख्वाहिश को साकार करने के लिए हम लाए हैं वैलेंटाइन लुक। जो आइए जानते हैं तीन ऐसे लुक्स के बारे में इस मौके को बना देंगे और भी स्पेशल।
1. रेड हॉट लुक
- ऑयल कंट्रोल जेल क्लेंजर से चेहरा साफ करने के बाद एसपीएफ 15 वाला मैटीफाइंग लोशन लगाएं।
फिर एसपीएफ 15 युक्त ऑयल कंट्रोलिंग फाउंडेशन को ऊपर से नीचे की दिशा में चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसके बाद मीडियम टोन वाला क्रीम कंसीलर लगाएं। एकसार करें। बेस को सेट करने के लिए लाइट मीडियम टोन प्रेस्ड पाउडर लगाएं।
- आंखों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए पाउडर आई शैडो पलकों पर लगाएं। एक साफ ब्रश से एक्स्ट्रा शैडो झाड़ दें। आइलानर से ऊपरी पलक पर पतली रेखा खींचें। पलकों को घनी और बड़ी दिखाने के लिए मस्कारा का दो कोट लगाएं।
- मैरून शेड वाले लिप लाइनर से होंठों को सही आकार दें। रेड हॉट लिपस्टिक से लिप्स मेकअप करें कंप्लीट।
गालों को उभारने के लिए प्लम रोज शेड का पाउडर ब्लश लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें। गालों के उभरे वाली जगह से जॉ लाइन की ओर फैलाएं।
2. न्यूट्रल लुक
- चेहरा हाइड्रेटिंग क्रीम क्लेंजर से साफ करने के बाद हाइड्रेटिंग टोनर लगाएं। फिर एसपीएफ 15 वाला मॉयश्चर क्रीम लगाएं।
- फिर एसपीएफ 15 युक्त मॉइश्चराइजिंग फाउंडेशन लगाएं। मीडियम टोन वाले क्रीम कंसीलर से बेस को सेट करें। फिर लाइट मीडियम टोन वाले प्रेस्ड पाउडर लगाएं।
- पलकों पर पाउडर आई शैडो लगाएं। कॉफी कलर वाले आइलाइनर से ऊपरी पलकों पर पतली रेखा खींचें।
- मस्कारा लगाएं। फिर ऑटोमैटिक लिप लाइनर न्यूट्रल शेड्स से लिप्स को सही शेप दें। जिंजर शेड वाली लिपस्टिक लगाएं।
- गालों पर पाउडर ब्लश ब्रॉन्ज लगाएं।
3. ड्रमैटिक लुक
- चेहरा साफ करने के बाद एसपीएफ 15 युक्त ऑयल मॉयश्चराइजिंग फाउंडेशन लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें। फिर मीडियम टोन वाला क्रीम कंसीलर लगाएं। उसके ऊपर लाइट मीडियम प्रेस्ड पाउडर लगाएं।
- आंखों को सुंदर बनाने के लिए पलकों पर पाउडर आई शैडो लगाएं। पलकों पर हाई डेफिनिशन मस्कारा लगाएं।
- न्यूट्रल लिप लाइनर से होंठों को आकार दें। फिर अल्ट्राशाइन लिप ग्लॉस लगाएं।
- गानों पर पाउडर ब्लश ब्रॉन्ज लगाएं।