Mughal Mehendi: राजा-रानी वाली मुग़ल महंदी से छा गईं ये दुल्हन, देखें तस्वीरें
Mughal Mehendi अगर आपकी भी शादी जल्द होने वाली है तो ये समझ लीजिए कि जितना ज़रूरी आपका शादी का जोड़ा या मेकअप होता है उतनी ही अहमियत महंदी डिज़ाइन को भी दें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mughal Mehendi: शादी का सीज़न आ चुका है और सभी खूबसूरत होने वाली दुल्हनें अपनी शादी का जोड़ा, डेकॉर, मेकअप, जूलरी के बारे में बताते नहीं थक रही हैं। इसके अलावा एक चीज़ के बारे में डिस्कस करना सभी भूल जाते हैं और वह है शादी की महंदी। यहां तक कि कई ऐसी दुल्हनें हैं जो महंदी लगने से एक या दो दिन पहले ही डिज़ाइन के बारे में सोचती हैं।
अगर आपकी भी शादी जल्द होने वाली है तो ये समझ लीजिए कि जितना ज़रूरी आपका शादी का जोड़ा या मेकअप होता है उतनी ही अहमियत महंदी डिज़ाइन को भी दें। हमने इंस्टाग्राम पर ऐसी ही दुल्हनों की तलाश की जिन्होंने हटके महंदी चुनी। इस तलाश में हमें ऐसी दुल्हन मिलीं जो अपनी अनोखी महंदी से छा गईं।
ये हैं दुल्हन
जब इस खूबसूरत दुल्हन पायल कपूर ने मशहूर शेफ और यूट्यूब स्टार संज्योत कीर से शादी करने की सोची, तो उन्हें एक बात ख्याल ज़रूर रखा कि हर चीज़ परफेक्ट हो।
महंदी की डिज़ाइन
इस खूबसूरत कपल की सभी तस्वीरें बेहद प्यारी हैं, लेकिन इन तस्वीरों में एक चीज़ छाई रही। वह थी पायल की महंदी। इस दुल्हन ने मुग़ल महंदी डिज़ाइन चुनी थी। इस महंदी डिज़ाइन में राजा और रानी बने थे, जो दुल्हन और दुल्हे का प्रतीक हैं। ये खूबसूरत महंदी डिज़ाइन महंदी आर्टिस्ट विभा गाला की थी।
शादी का जोड़ा
पायल ने शादी के लिए खूबसूरत रंगबिरंगा गोल्डन लहंगा चुना था। ये डिज़ाइनर जोड़ी रिम्पल और हरप्रीत की क्रिएशन थी। ये वही डिज़ाइनर जोड़ी है जिसने फिल्म पद्मावत में दिपिका पादुकोण को रॉयल लुक दिया था। इस भारी कढ़ाई वाले लहंगे में लाल, पीले, नारंगी और नीले रंग में फ्लोरल डिज़ाइन पैटर्न था।
हैंडसम दूल्हा
शेफ संजोत कीर ने माती की कढ़ाई वाली सफेद शेरवानी पहनी थी। उन्होंने इसके साथ सफेद चूड़ीदार, पिंक पगड़ी और पारंपरिक ग्रीन माला पहनी थी।