यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pomegranate Face Pack: पाना चाहते हैं कम समय में ज्यादा निखार, तो अनार फेस मास्क का करें इन तरीकों से इस्तेमाल
Pomegranate Face Pack पोषक तत्वों से भरपूर अनार सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर की ...और पढ़ें

HighLights
- अनार सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
- यह आयरन का समृद्ध स्रोत है।
- आप इसका इस्तेमाल कर फेस पैक बना सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pomegranate Face Pack: अनार सेहत का खजाना है। इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम,मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, जिंक, आयरन आदि पाए जाते हैं। ये हमारे दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है।
एंटीऑक्सीडेंट और इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने की वजह से चेहरे पर इसे लगाने से रिवाईटलाइजिंग इफेक्ट्स आएगा जिससे आप जवां नजर आएंगी। अगर आप अपनी त्वचा में नेचुरल निखार चाहती हैं, तो इससे बने फेस मास्क को जरूर लगाएं।
पपीता और अनार
अनार तो अनेक गुणों से भरा होता ही है, ऐसे में पपैन एंजाइम युक्त पपीते का साथ मिल जाए, तो आपका चेहरा गलो करने के साथ साथ दाग-धब्बों से भी मुक्त हो जाएगा और आप खिली-खिली नजर आएंगी।
इसके लिए दो चम्मच अनार का पेस्ट एयर एक चम्मच पपीते का पेस्ट मिलाकर चेहरे पर आधे घन्टे के लिए रखें और फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।ज्यादा निखार की अगर जरूरत है, तो ऐसा एक हफ्ते में दो बार कीजिए।चेहरे की डलनेस, झाइयां,दाग-धब्बे सब दूर हो जाएंगे।
मुल्तानी मिट्टी और अनार
मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए बेहतर क्लिंजर का काम करती है, इसलिए अनार के रस में मिट्टी को भिगोएं और 1 घंटे बाद मिट्टी के फूलने पर इसमें फिर से थोड़ा सा अनार का रस मिलाकर स्मूद फेस पैक तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। चेहरा सूखने के बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें।
एलोवेरा जेल, कॉफी और अनार
एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच कॉफी पाउडर, दो बड़े चम्मच अनार का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। आपको इसके बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
एवोकाडो और अनार
एवोकाडो को मैश करके इसमें अनार का पेस्ट अच्छे से मिलाए और इसे अपने चेहरे पर 25 से 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से इसे धो लें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
