Skin Care Tips: इमली में छिपा है सुंदरता का राज, जानिए स्क्रब और फेस पैक बनाने का तरीका
Skin Care Tips इमली खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ स्किन को भी ग्लोइंग रखती है। अगर आप स्किन संबंधित समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इमली का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इससे घर पर खुद फेस पैक या स्क्रब बना सकती हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: आमतौर पर इमली का इस्तेमाल चटनी के रूप में और खाने में खटास लाने के लिए किया जाता है। यह सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसके इस्तेमाल से त्वचा की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। जी हां, चेहरे पर आप इमली लगा सकते हैं। इससे से आप स्किन संबंधित कई परेशानियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, ग्लोइंग स्किन के लिए इमली का प्रयोग कैसे करें।
त्वचा में निखार लाए
इससे फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए- इमली, दही, मुल्तानी मिट्टी। सबसे पहले एक बाउल में आप इमली के गूदे को निकाल लें, इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, लेकिन यह फेस पैक आंखों के पास न लगाएं। कुछ देर बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।
टैनिंग को दूर करने के लिए
इमली के फेस पैक से त्वचा की टैनिंग से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए, बेसन और गुलाब जल। एक बाउल में इमली के गूदे निकालें, इसमें एक चम्मच बेसन और गुलाब जल मिलाएं। अब इस मास्क को चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
फेस वॉश की तरह करें इस्तेमाल करें
आप इमली को बतौर फेस वॉश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले इमली को पानी में भिंगोकर रख दें, फिर इसे छान लें। इस पानी को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
इमली से स्क्रब करें
इमली के गूदे से चेहरे पर स्क्रब कर सकती हैं। इसके लिए इमली को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोंकर रख दें। इसके गुदों से चेहरे पर स्क्रब करें, बाद में चेहरा धो लें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Credit: Freepik