विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care Tips: गर्मियों में खिली-खिली त्वचा पाना चाहती हैं, तो खीरे से बने इन फेस पैक्स का करें इस्तेमाल

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 11 Apr 2023 04:18 PM (IST)

Skin Care Tips खीरे में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी जरूरी होते ...और पढ़ें

Skin Care Tips: गर्मियों में खिली-खिली त्वचा पाना चाहती हैं, इन फेस पैक्स का करें इस्तेमाल
Skin Care Tips: गर्मियों में खिली-खिली त्वचा पाना चाहती हैं, इन फेस पैक्स का करें इस्तेमाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइट्रेडेट रखने में मदद करता है। यह केवल सेहत को ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए माना जाता है काफी लाभदायक। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की चमक को बरकरार रखने में सहायक है। गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए खीरे का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। जिससे आपके स्किन को गहराई से पोषण मिलेगा और  स्किन फ्रेश नजर आएगी।

खीरे और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

इसके लिए सबसे पहले खीरे को छील लें, अब इसे कद्दूकस कर रस निकाल लें। इसमें एक-दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, करीब15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में इस प्रक्रिया को 2-3 बार कर सकते हैं।

खीरा और दही

गर्मियों में स्किन को ठंडक देने के लिए खीरे और दही के पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में खीरे का पेस्ट लें, इसमें एक चम्मच दही और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, करीब 15 मिनट बाद पानी से साफ कर लें।

खीरा और गुलाबजल

खीरा में मौजूद विटामिन-सी स्किन का कोलाजन बूस्ट करने में मददगार है। इस फेस पैक को बनाने के लिए खीरे के रस में बराबर मात्रा में गुलाबजल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

खीरे का रस

स्किन केयर रूटीन में खीरे का रस भी शामिल कर सकते हैं। यह चेहरे के दागों को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। अगर आप डार्क सर्कल्स से परेंशान हैं, तो आंखों के नीचे  खीरे का रस अप्लाई कर सकते हैं। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik