Sonam Kapoor Mesmerizing Beauty: लेटेस्ट तस्वीर में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं सोनम कपूर
Sonam Kapoor Mesmerizing Beauty सोनम कपूर की बहन रिया कपूर खुद उनकी स्टाइलिस्ट हैं। सोनम हाल ही में अपनी फिल्म द ज़ोया फैक्टर के प्रमोशन में छाई रहीं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sonam Kapoor Mesmerizing Beauty: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की स्टाइल क्वीन माना जाता है। चाहे उन्हें ट्रेंडी वेस्टर्न कपड़ों में पोज़ करना हो या फिर फॉर्मल्स में या फिर भारतीय कपड़े ही क्यों न हों, सोनम इन सभी स्टाइल्स को बड़ी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर खुद उनकी स्टाइलिस्ट हैं। सोनम हाल ही में अपनी फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' के प्रमोशन में छाई रहीं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि प्रमोशन्स के दौरान उनका फैशन सेन्स था।
हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जो आपको चल रहे और आने वाले त्योहारों की प्रेरणा दे रही है। इस तस्वीर में सोनम ने पिंक रंग का लहंगा पहना है, और वह इसमें किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।
सोनम ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, " ये खूबसूरत पिंक लहंगा त्योहारों के लिए बेस्ट है। इसमें शीशे का काम है, साथ ही ब्लाउज़ में भी शीशे का काम है। दुपट्टे में फ्रिल और बॉर्डर पर शीशे से कढ़ाई है।"
सोनम की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में दलकीर सलमान के साथ फिल्म द ज़ोया फैक्टर में नज़र आई थीं। अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज़ हुई थी।