करवाचौथ पर वेडिंग लहंगे में नई-नवेली दुल्हन के जैसे ढाएंगी कहर! बस फॉलो करें ये स्टाइलिश टिप्स
महिलाएं अपने पहले करवाचौथ पर शादी का लहंगा पहनना पसंद करती हैं, लेकिन बाद में यह अलमारी में ही रह जाता है।

वेडिंग लहंगा दोबारा स्टाइल करने के खास टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर महिलाएं अपने पहले करवाचौथ पर शादी का लहंगा पहनना पसंद करती हैं। वहीं, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि शादी के बाद यह भारी-भरकम लहंगा अलमारी में ही बंद होकर रह जाता है। अब क्योंकि इससे शादी की भावनाएं जुड़ी हैं, इसे निकाला भी नहीं जाता। पर जरूरी नहीं कि इसे पहले करवाचौथ पर ही पहना जाए, आप कुछ स्टाइलिश टिप्स की मदद से इसे दोबारा पहन सकती हैं।
आइए आपको वेडिंग लहंगा दोबारा स्टाइल करने के खास टिप्स शेयर करते हैं:
सबसे पहले कैन-कैन हटवाएं
वेडिंग लहंगे के भारी होने की वजह सिर्फ कढ़ाई और डिजाइन नहीं, कैन-कैन भी है। इसकी मदद से लहंगा काफी भरा-भरा दिखता है। अगर आप इसे करवाचौथ पर पहन रही हैं, तो सबसे पहले लहंगे से कैन-कैन निकाल दें। इससे लंहगे का वजन कम हो जाएगा और आप उसे आसानी से वियर कर पाएंगी।
कंट्रास्ट ब्लाउज करें ट्राई
लंहगे के साथ वही ब्लाउज पहनने के बजाय आप उससे मैच करता कंट्रास्ट ब्लाउज ट्राई करें, जैसे लाल लंहगे के साथ नीला या हरा ब्लाउज। उसपर अगर ब्लाउज एकदम प्लेन हो, तो इससे लहंगे की एम्ब्रॉयडरी और डिजाइन अलग से हाईलाइट होगी।
दुपट्टे के साथ एक्सपेरिमेंट
आप भारी दुपट्टे की जगह नेट, बनारसी सिल्क, शीयर ऑर्गेन्जा या शिफॉन का हल्का दुपट्टा चुन सकती हैं। इसे स्टाइल करने के लिए आप रिस्ट पिन ड्रेप, साड़ी पल्लू स्टाइल, क्लासिकल शोल्डर ड्रेप और डबल दुपट्टा स्टाइल में से किसी को भी चुन सकती हैं।
मिनीमल मेकअप
व्रत की वजह से शारीरिक थकान के साथ अगर चेहरे पर भारी मेकअप कर लिया जाए, तो वो परेशान करने वाला हो सकता है। फिर यह आपकी पसंद पर भी निर्भर करता है, पर इन दिनों हल्का मेकअप ट्रेंड है। मिनीमल मेकअप का एक ही फंडा है जो कहता है कि लेस इज मोर, ऐसे में एलिगेंट लुक के लिए क्यों न यह विकल्प चुना जाए। इसमें लाइटबेस मेकअप, सिम्पल आई लुक के साथ न्यूड लिपस्टिक ही कहर ढा सकती है।
स्टेटमेंट जूलरी
अब बात करते हैं जूलरी की, इसके लिए गले में एक चोकर या नेकलेस और उसके साथ कान में छोटे स्टड्स या चांदबाली ही काफी हैं। इसके अलावा, अगर हाथ में चूड़ा नहीं पहना है, तो आप आप मैचिंग के 2-2 कड़े के पेयर और वॉच भी कैरी कर सकती हैं।
