विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care Tips: सर्द हवाओं ने छीन लिया है चेहरे का निखार, तो बेजान त्वचा में इन 5 होममेड फेस पैक से डालें जान

By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
Published: Tue, 07 Nov 2023 06:10 PM (IST)

Skin Care Tips हल्की ठंड के साथ ही सर्दियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे में अब सर्दियों का हमारी ...और पढ़ें

चेहरे की रौनक लौटाएंगे ये होममेड फेस पैक्स
चेहरे की रौनक लौटाएंगे ये होममेड फेस पैक्स

HighLights

  1. हर्द हवाओं के साथ ही ठंडी की शुरुआत हो चुकी है।
  2. ऐसे में अब सेहत के साथ ही त्वचा पर भी असर पड़ने लगा है।
  3. आप इन होममेड फेस पैक्स से अपने चेहरे का निखार पा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care Tips: अस्त व्यस्त जीवनशैली का प्रभाव सेहत ही नहीं, चेहरे पर भी दिखने लगता है। चेहरे की स्किन ड्राई, ऑयली, सामान्य जैसी भी हो, अगर आपने अपनी व्यस्त दिनचर्या में इसे समय नहीं दिया, तो समय से पहले ही ये आपके स्किन का ग्लो छीन सकती हैं। ऐसे में आप कुछ फेस पैक्स की मदद से अपनी त्वचा को साफ और चमकदार बना सकते हैं। खास बात यह है कि आप इन पैक्स को घर पर मौजूद साधारण चीजों की मदद से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 होममेड फेसपैक्स के बारे में-

दही और हल्दी

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन को एक्सफोलिएट करके निकालता है, स्किन की नमी बनाए रखता है, डार्क स्पॉट से बचाता है और स्किन की चमक बढ़ाता है। वहीं, हल्दी एक सदियों पुरानी औषधि है। हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन का नेचुरल ग्लो वापस लाते हैं। हल्दी और दही को बेसन के साथ मिला कर चेहरे पर लगाएं। बीस मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। आपका चेहरा चमक उठेगा।

यह भी पढ़ें- स्किन पर चाहिए नेचुरल निखार, तो चेहरे पर लगाएं किचन में रखी ये चीजें

केला और शहद

केले में विटामिन A पाया जाता है, जो कि काले दाग धब्बे खत्म करता है। विटामिन B झुर्रियों पर काम करता है और इन्हें कम करता है, जबकि पोटैशियम स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, शहद एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जिसमें एंटी-बैक्टिरियल गुण भी होते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाता है और साथ ही इसकी नमी भी बनाए रखता है। इसे बनाने के लिए केले को अच्छे से मैश करें और इसमें कुछ बूंदें शहद की डाल कर अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। खोया हुआ ग्लो जल्द ही वापस आएगा।

खीरा और एलोवेरा

खीरे में प्राकृतिक रूप से कूलिंग इफेक्ट होता है, जो एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एक अच्छा क्लींजिंग एजेंट भी है, जो चेहरे को साफ करके इसकी चमक वापस लाता है। एलोवेरा में मौजूद विटामिन ए,सी और ई स्किन के लिए एक मॉश्चराइजर का काम करते हैं। खीरे को मिक्सी में पीस कर इसमें एलोवेरा जेल डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगा कर बाद में हल्के गर्म पानी से मुंह धो लें।

पपीता और मलाई

पपीता में पैपेन नाम की एक एंजाइम पाई जाती है, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे झुर्रियां कम पड़ती हैं। मलाई में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जिससे स्किन एक्सफोलिएट होती है। पके हुए पपीता को पीस कर इसमें मलाई मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आप इस पैक को रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

पीली सरसों और हल्दी

पीले सरसों के दाने में बैक्टीरिया से लड़ने वाले सल्फर पाए जाते हैं, जो स्किन पर किसी प्रकार के मुंहासे और इन्फेक्शन के लिए बेस्ट हैं। पीली सरसों को पीस लें और इसमें हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर धीरे-धीरे हाथ से मसाज करके इसे निकालें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में चेहरे की रौनक वापस आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- सरसों के तेल से भी चमक जाएंगे आपके दांत, पीलेपन के कारण लोगों के सामने नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik