Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दियों में भी खि‍ल उठेगा चेहरा, Almond को डाइट में शाम‍िल करने से दूर होते हैं दाग-धब्‍बे

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 01:38 PM (IST)

    अगर आप सर्दियों में बादाम खा रही हैं तो इससे आपकी सेहत और त्‍वचा दोनों को ही फायदा म‍िलेगा। दरअसल बादाम आपकी त्‍वचा को गहराई से पोषण देने में मदद करता है। साथ ही आपको खूबसूरत भी बनाता है। अगर आप भी नेचुरल तरीके से अपनी त्‍वचा को ग्‍लोइंग बनाना चाहती हैं तो बादाम एक बेहतर व‍िकल्‍प हो सकता है।

    Hero Image
    ठंड में चेहरे को चमकदार बनाता है बादाम। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बादाम न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है क‍ि बादाम को सुपरफूड का नाम द‍िया गया है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन्स त्वचा को निखारने, हाइड्रेट रखने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। ये स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। इससे हमारी त्‍वचा ग्लोइंग बनने के साथ-साथ हेल्दी भी बनती है। आप ठंड में भी बादाम से ग्‍लाेइंग त्‍वचा (Almond Benefits For Glowing Skin) पा सकती हैं। आप चाहें तो रोज सुबह भि‍गोए हुए बादाम खा सकती हैं। इसका तेल भी लगा सकती हैं या चाहें ताे फेस पैक के रूप में भी बादाम का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। कुल म‍िलाकर बादाम स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है। आज हम आपको बादाम से स्‍कि‍न को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्किन को करता है मॉइश्चराइज

    बादाम में विटामिन E पाया जाता है। ये स्‍कि‍न को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। बादाम से त्‍वचा को गहराई से पोषण म‍िलता है। इससे बेजान त्‍वचा में भी जान आ जाती है। अगर आप बादाम का तेल चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

    दाग-धब्बे होते हैं गायब

    न‍ियम‍ित रूप से बादाम का तेल चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही बादाम का तेल पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है। बादाम का दूध या पेस्ट बनाकर चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। इससे स्‍किन में गजब का ग्‍लो आता है।

    यह भी पढ़ें: निखरी और हेल्दी त्वचा के लिए Almond Oil को बनाएं स्किन केयर का हिस्सा, फायदे जान, आप भी रह जाएंगे हैरान

    चेहरे को म‍िलता है नेचुरल ग्‍लो

    रोजाना बादाम खाने से हमारी त्‍वचा को अंदरूनी पोषण मि‍लता है। जिससे स्किन में प्राकृति‍क रूप से न‍िखार आता है। आप बादाम का फेस पैक बनाकर भी स्किन को निखार सकती हैं। आप हफ्ते में दो द‍िन इस फेस पैक को चेहरे पर लगा सकती हैं।

    सनस्‍क्रीन का काम करता है बादाम

    बादाम हमारी त्‍वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। बादाम में विटामिन E जैसे तत्‍व पाए जाते हैं जो त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। इससे टैनिंग और सनबर्न से बचा जा सकता है।

    ड्राईनेस दूर करता है बादाम

    बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये हमारी स्‍क‍िन को नर्म बनाते हैं। इससे हमारी स्‍क‍िन भी चमकदार बनती है। अगर आप रोजाना बादाम खाती हैं तो इससे चेहरे की ड्राईनेस दूर होती है। आप रोजाना चार से पांच भीगे हुए बादाम जरूर खाएं।

    यह भी पढ़ें: Almond Oil For Skin Benefits: स्किन के लिए वरदान है बादाम का तेल, जानें इसे चेहरे पर लगाने का सही तरीका


    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।