Move to Jagran APP

Sania Mirza Spot On Mama Goals : एयरपोर्ट पर क्लासी लुक में दिखीं सानिया, जूतों की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!

Sania Mirza Spot On Mama Goals सानिया को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह गर्ल बॉस लुक में नज़र आईं। यह स्टार टेनिस प्लेयर पिनस्ट्रिप सूट में काफी आर्षक लग रही थीं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 12:23 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 12:23 PM (IST)
Sania Mirza Spot On Mama Goals : एयरपोर्ट पर क्लासी लुक में दिखीं सानिया, जूतों की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!
Sania Mirza Spot On Mama Goals : एयरपोर्ट पर क्लासी लुक में दिखीं सानिया, जूतों की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sania Mirza Spot On Mama Goals: सानिया मिर्ज़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। सानिया यहां गर्ल बॉस लुक में नज़र आईं। यह स्टार टेनिस प्लेयर पिनस्ट्रिप सूट में काफी आर्षक लग रही थीं। सानिया ने इसके साथ एक सिम्पल टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें लिखा था 'लव'।

loksabha election banner

इस सफेद टी-शर्ट के साथ सानिया ने सफेद और नीले रंग की बैगी पैन्ट्स पहनी थीं। इसके साथ मैचिंग लोंग जैकेट को भी स्टाइल किया था। इस पूरे लुक के साथ इस टेनिस स्टार ने हल्के ब्राउन रंग का क्रॉस बॉडी बैग भी लिया था। सानिया ने अपने पूरे लुक को गुच्ची के सफेद स्निकर्स, खुले बाल और सनग्लासेस के साथ पूरा किया।

इसमें कोई शक़ नहीं कि सानिया का ये एयरपोर्ट लुक सिम्पल और एलीगेंट के साथ सफर के हिसाब से काफी आरामदायक लगा, लेकिन अगर आप उनके जूतों की कीमत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। सानिया के गुच्ची के जूतों की कीमत 1,100 यूएस डॉलर्स है यानी 79,143 रुपए।    

 

View this post on Instagram

Sajid Khan,Sania mirzA,Farah Khan, punit Malhotra in bkc

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

आपको बता दें कि सानिया की बहन अनम मिर्ज़ा जल्द ही पूर्व भारतीय कप्तान अज़हरुद्दीन के बेटे असद के साथ शादी के बंधन मे बंधने वाली हैं। सानिया इन दिनों शादी की शॉपिंग करने के लिए अपनी बहन के साथ मुंबई आई हुई हैं। कुछ दिन पहले सानिया, अनम और असद को फराह खान और पुनीत मल्होत्रा को मुंबई में शॉपिंग करते स्पॉट किया गया था। यह सभी मुंबई में मनीष मल्होत्रा के शोरूम से निकल रहे थे।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.