Anam Mirza's Mehendi: सामने आईं सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम की महेंदी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Sania Mirzas Sister Mehendi Ceremony अनम मिर्ज़ा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन के बेटे असद के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sania Mirza's Sister Mehendi Ceremony: अनम मिर्ज़ा ने अपनी शादी से पहले के जश्न की शुरुआत ब्राइडल शॉवर से की थी। अब उन्होंने अपनी महेंदी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अनम मिर्ज़ा इस महीने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन के बेटे असद के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आज सुबह-सुबह अनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से महेंदी के फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके परिवार और दोस्त नज़र आ रहे हैं, जिसमें उनकी बहन और भारतीय स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा भी शामिल हैं।
हैदराबाद में हुए महेंदी के फंक्शन के लिए, अनम ने डिज़ाइनर आयशा राव का रंगों से भरा लहंगा चुना था। अनम ने अपने महेंदी के लुक की तस्वीरों के साथ लिखा, "महेंदी का दिन! शुक्रगुज़ार हूं।" फंक्शन की तस्वीरें और डीटेल्स शेयर करने के साथ अनम से एक हैशटैग भी शेयर किया...#AbBasAnamHi।
ये तस्वीरों काफी पसंद की जा रही हैं और इन पर अभी तक करीब 14 हज़ार लाइक्स और 100 कमेंट्स आ चुके हैं। अनम और असद के चाहने वालों ने जमकर तारीफे बरसाई हैं और इस कपल को मुबारकबाद दी हैं।
साथ ही अनम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर भी फंक्शन के कुछ पल शेयर किए हैं। वहीं, उनकी बहन सानिया मिर्ज़ा ने भी कई स्टोरीज़ शेयर कीं। इस 33 साल की टेनिस स्टार ने इस मौके के लिए ब्लैक और ऑरेंज रंग का लहंगा चुना था।
सोमवार को भी, सानिया ने अपनी बहन की शादी के जश्न से कुछ तस्वीरें अपने फैन्स के लिए शेयर की थी। उन्होंने लिखा, " बेबी गर्ल चलो तुम्हारी शादी कराते हैं।"
वहीं, कुछ महीने पहले सितंबर में अनम मिर्ज़ा ने पैरिस में हुई अपनी बैचलरेट की तस्वीरें शेयर कर ये इशारा किया था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।