Move to Jagran APP

Salman Khan Popular Styles: मैंने प्यार किया से लेकर दबंग तक, फैशन इंडस्ट्री में छा गए सलमान के ये स्टाइल्स

Salman Khan Popular Styles सलमान ने बॉलीवुड में 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक सल्लू भाई जो स्टाइल अपनाते हैं वो एक स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 12:29 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 12:30 PM (IST)
Salman Khan Popular Styles: मैंने प्यार किया से लेकर दबंग तक, फैशन इंडस्ट्री में छा गए सलमान के ये स्टाइल्स
Salman Khan Popular Styles: मैंने प्यार किया से लेकर दबंग तक, फैशन इंडस्ट्री में छा गए सलमान के ये स्टाइल्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Salman Khan Popular Styles: सलमान खान 27 दिसंबर यानी आज अपना 54वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। सलमान के जन्मदिन की तैयारियां कुछ दिनों पहले ही ज़ोर-शोर से मुंबई में शुरू हो गई थीं। हालांकि, इस बार हर साल की तरह सलमान अपना बर्थडे पनवेल फार्म हाउस में नहीं मनाएंगे। इसके पीछे उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल कमिटमेंट्स हैं। 

prime article banner

दुनिया में कुछ ही ऐसी सिलेब्रिटीज़ हैं जिनके एक तरफ करोड़ों फैन्स भी हैं और लाखों लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते। सलमान उन स्टार्स में से हैं जिन्हें आप प्यार करें या नापसंद लेकिन आप उनकी शख्सियत को इग्नोर नहीं कर सकते। सलमान के फिल्मी करियर को 30 साल हो चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक सल्लू भाई जो स्टाइल अपनाते हैं वो एक स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है। तो आइए, आज उनके बर्थडे पर फिल्मों से हटकर जानते हैं सलमान के स्टाइल स्टेटमेंट के बारे में।  

हेयर स्टाइल 

पुरुषों में हेयरस्टाइल के ऑप्शन्स कम ही होते हैं। लेकिन, फिर एक समय ऐसा आया था जब लंबे बालों का चलन पूरे देश में छा गया था। हालांकि, सलमान के लिए लंबे बालों का फैशन नया नहीं है। फिल्म 'अंदाज़ अपना अपना' में अगर आपको सलमान खान का लुक याद है, तो आपको ध्यान होगा कि फिल्म में उनके बाल कंधे तक थे जिसमें वो ख़राब नहीं बल्कि काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, जब उनकी 'तेरे नाम' आई तो सलमान का हेयर स्टाइल एक बार फिर लड़कों के बीच काफी पॉपुलर हो गया।

लैदर जैकेट और कैप

फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान ने एक अमीर और हैंडसम लड़के का किरदार निभाया था। गाड़ियों के साथ-साथ उनका लाजवाब फैशन युवाओं के बीच काफी मशहूर हो गया। उनके लेदर जैकेट और कैप को इतना पसंद किया गया कि हर दूसरा युवा उसी में नज़र आता था। 

शर्टलेस फैशन

फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के गाने 'ओ ओ जानेजाना' में सलमान ने शर्ट उतार कर डांस किया है। इस गाने के आते ही शर्टलेस ट्रेंड भी ज़ोरो छा गया। उनके फैन्स के अलावा कई फिल्म स्टार्स ने भी इस ट्रेंड को अपनी फिल्म में कॉफी किया था।

ब्रेसलेट

अगर आप सलमान को काफी समय से फोलो कर रहे हैं तो आप उनके पॉपुलर ब्रेसलेट के बारे न जानते हों ऐसा हो नहीं सकता। पुरुषों के लिए एक्सेसरीज़ लड़कियों के मुकाबले काफी कम होती है। ऐसे में लड़कों में ब्रेसलेट का क्रेज़ सलमान की वजह से ही पैदा हुआ। सलमान का फिरोज़ी रंग के पत्थर वाला ब्रेसलेट इतना हिट है कि उनके हर फैन के हाथ में ये ज़रूर दिख जाएगा। आपको मार्केट में भी ये ब्रेसलेट आसानी मिल जाएगा।

काले एवियेटर्स 

फिल्म 'दबंग' के आते ही सलमान के गोल्डन फ्रेम वाले काले रंग के एवियेटर्स भी काफी ट्रेंड में आ गए थे। एवियेटर्स वैसे भी काफी पसंद किए जाने वाले सनशेड्स हैं लेकिन सलमान की फिल्म के बाद ये और भी पॉपुलर हो गए। 

चेकर्ड स्कार्फ 

स्कार्फ फिल्म 'एक था टाइगर' में सलमान के लुक का खास हिस्सा था। फिल्म के पोस्टर्स में भी वह इसी चेकर्ड स्कार्फ के साथ नज़र आए थे। इस फिल्म के बाद वेस्टर्न कपड़ों के साथ चेकर्ड स्कार्फ का ट्रेंड शुरू हो गया था जो आज भी जारी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.