Move to Jagran APP

Republic Day 2022: इन आसान टिप्स की मदद से ऐसे पाएं तिरंगा मेकअप लुक!

Republic Day 2022 आपको भी अपनी मेकअप किट खोलनी चाहिए और खुद को तिरंगों में रंग लेना चाहिए। आमतौर पर आप केसर हरा या फिर सफेद का नाखूनों पर इस्तेमाल नहीं करती होंगी लेकिन इन रंगों से गणतंत्र दिवस पर कुछ खास कर सकती हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 08:43 AM (IST)
Republic Day 2022: इन आसान टिप्स की मदद से ऐसे पाएं तिरंगा मेकअप लुक!
Republic Day 2022: इन आसान टिप्स की मदद से ऐसे पाएं तिरंगा मेकअप लुक!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर आमतौर पर लोग तिरंगे आउटफिट्स पहनना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो इस बार तिरंगा मेकअप ट्राई करें।

loksabha election banner

भारत इस साल 26 जनवरी को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में आपको भी अपनी मेकअप किट खोलनी चाहिए और खुद को तिरंगों में रंग लेना चाहिए। आमतौर पर आप केसर, हरा या फिर सफेद का नाखूनों पर इस्तेमाल नहीं करती होंगी, लेकिन इन रंगों से गणतंत्र दिवस पर कुछ खास कर सकती हैं।

तो आइए एक नज़र डालते हैं कि गणतंत्र दिवस पर आप कैसे आसानी से सबसे अलग और नया लुक पा सकती हैं।

ग्रीन आई-लाइनर

View this post on Instagram

A post shared by Roxana Petran (@roxanapetranmua)

गणतंत्र दिवस पर सबसे आसान लुक अपनाना है, तो हरे रंग का आइलाइनर लगा सकती हैं। हरे की जगह आप नीला, सफेद या केसर रंग भी आज़मा सकती हैं। आइलाइनर लगाकर आप उसे स्मज कर सकती हैं। विंग स्टाइल से भी काजल और लाइनर लगा सकती हैं।

तिरंगा आई-शैडो

View this post on Instagram

A post shared by Aparajita | Makeup Artist (@makeoverbyaparajita)

आप अपनी आंखों पर ट्राई-कलर यानी तिरंगा मेकअप भी आज़मा सकती हैं। आईलिड पर केसर, हरे और सफेद रंग को ब्लेंड करें। इस लुक को इलेक्ट्रिक ब्लू मसकारा से पूरा कर सकती हैं।

बोल्ड लिप्स

View this post on Instagram

A post shared by 𝒿𝑒𝓃𝓃𝒶 𝓁𝑒𝑒⁷ (@tooleybeauty)

आप पूरे चेहरे को एक केंवस की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आंखों पर हले और नीले रंग का आई-मेकअप करें और ऑरेंज रंग की लिप्सटिक लगाएं।

नेल आर्ट आज़माएं

View this post on Instagram

A post shared by Marian Nails (@marian_nails16)

फेस मेकअप के साथ आप नाखूनों के साथ भी एक्सपेरीमेंट कर सकती हैं। आजकल नेलआर्ट ट्रेंड में है और क्यों न इसे गणतंत्र दिवस पर आज़माया जाए। अपने नाखूनों को केसर, हरे और सफेद रंग में रंग सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.