Move to Jagran APP

Priyanka Chopra Make-up Routine: प्रियंका ने फैन्स के साथ शेयर किया अपना मेकअप रुटीन वीडियो!

Priyanka Chopra Make-up Routine प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपना मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपना खुद का मेकअप करती दिख रही हैं। उन्होंने घर पर खुद का मेकअप करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड शेयर की।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 02:22 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 02:22 PM (IST)
Priyanka Chopra Make-up Routine: प्रियंका ने फैन्स के साथ शेयर किया अपना मेकअप रुटीन वीडियो!
प्रियंका ने फैन्स के साथ शेयर किया अपना मेकअप रुटीन वीडियो!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Priyanka Chopra Make-up Routine: प्रियंका चोपड़ा जोनस की सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त फैन फॉलॉइंग है। पीसी अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर अपनी ज़िंदगी की अपडेट्स तस्वीरों और वीडियोज़ के ज़रिए समय-समय पर शेयर करती रहती हैं। इस एक्ट्रेस को स्टाइल में रहना बखूबी आता है और अपना ग्लैम बिखेरना वो कभी नहीं भूलतीं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपनी खूबसूरती का राज़ अपने फैन्स के साथ शेयर किया।

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा जोनस के ब्यूटी टिप्स

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपना मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपना खुद का मेकअप करती दिख रही हैं। उन्होंने घर पर खुद का मेकअप करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड शेयर की। वीडियो में उन्होंने सफेद और काले रंग की पोल्का डॉट्स शर्ट पहनी हुई है और बालों का जूड़ा बनाया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, " मेरा घर पर ग्लैम रूटीन भले ही सबसे कमाल का नहीं है, लेकिन जितना भी है उससे मेरा काम चल जाता है।"  

आइए जानें प्रियंका का मेकअप रूटीन क्या है:

अगर आपका भी शेड्यूल बिज़ी रहा है और वीडियो कॉल मीटिंग में शामिल होने से पहले आप तैयार नहीं हैं, तो यहां एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बता रही हैं कि कैसे कम समय में आप एक परफेक्ट मेकअप करके सुंदर लग सकती हैं। प्रियंका ने बताया कि वे दिनभर में कई लोगों के साथ काम करती हैं और ऐसे में उन्हें मेकअप करने का ज़्यादा समय नहीं मिलता, इसलिए उन्होंने मेकअप का शोर्ट कट निकाला है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

- सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। 

- उसके बाद फाउंडेशन लगाएं। थोड़ा-सा आंखों के नीचे लगाए, जिससे आपके डार्क सर्कल कवर हो जाएं।

- इसके बाद अपनी नाक, माथे और गालों और गर्दन पर फेस पाउडर का इस्तेमाल करते हुए बेस बना लें।

- अब चेहरे को नैचुरल लुक देने के लिए ब्लश का इस्तेमाल करें, किसी ब्रश या फिर उंगलियों की मदद से इसे गालों पर लगाएं।

- आंखों को खूबरसूरत बनाने के लिए मस्कारा लगाएं। 

- इसके बाद आइब्रो पेंसिल से अपनी आइब्रो को शेप दें। 

- अब अपने लिप्स पर अपनी पसंद की लिपस्टिक लगा लें.

- मेकअप हो जाने के बाद, आप बालों का बन बना लें और हेयर स्प्रे करें।

वीडियो के आखिर में प्रियंका ने अपने सिल्वर इयररिंग्ज़ के साथ अपना लुक पूरा किया। प्रियंका के इस आसान से मेकअप रुटीन की मदद से आप अपने लुक को 5 मिनट में बदल सकती हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.