Move to Jagran APP

Pimples Remedies: मास्क की वजह से हो रहे हैं पिंपल्स, तो आज़माएं ये 4 घरेलू उपाय

Pimples Remedies आजकल ज़्यादातर लोग मास्क या डबल मास्क पहनने की वजह से भी इस समस्या से परेशान हैं। अगर आप भी पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों की तलाश में है तो ये 4 नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 04:49 PM (IST)
Pimples Remedies: मास्क की वजह से हो रहे हैं पिंपल्स, तो आज़माएं ये 4 घरेलू उपाय
मास्क की वजह से हो रहे हैं पिंपल्स, तो आज़माएं ये 4 घरेलू उपाय

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pimples Remedies: चेहरे की त्वचा से जुड़ी समस्याओं से सभी जूझते हैं। खासतौर पर पिंपल्स की परेशानी आम है और इसके पीछे कई कारण भी होते हैं। आजकल ज़्यादातर लोग मास्क या डबल मास्क पहनने की वजह से भी इस समस्या से परेशान हैं। अगर आप भी पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों की तलाश में है, तो ये 4 नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

loksabha election banner

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं ये उपायः

1. ऐलोवेरा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह न सिर्फ त्वचा बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐलोवेरा जूस पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं, तो रोज़ाना एलोवेरा जूस पिएं। साथ ही चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे आपकी त्वचा को ठंडक और आराम मिलेगा।

2. शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं। आप पिंपल्स के लिए रोज़ शहद को खा सकते हैं या फिर चेहरे पर लगा भी सकते हैं।

3. ग्रीन-टी भी एलोवेरा की तरह डिटॉक्स में मदद करती है। साथ ही यह वज़न घटाने में भी लाभदायक साबित होती है। ग्रीन-टी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन के साथ रेडनेस भी कम करते हैं। ग्रीन-टी पीने के बाद इसके बैग को फ्रीज़र में कुछ देर रख दें और फिर पिंपल्स पर कुछ देर लगाएं। इससे जल्द ही पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा।

4. मुल्तानी मिट्टी के उपयोग से भी पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर जमी गंदगी के साथ एक्ट्रा ऑयल से छुटकारा दिलाता है, जिससे पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से पिंपल्स के दाग़ धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.