Move to Jagran APP

Pimple Care Tips: पिंपल आते ही न हों परेशान, फौरन छुटकारा पाने के लिए बस करें ये 5 काम!

Pimple Care Tips पिंपल को फोड़ने से वो और बढ़ा हो सकता है इंफेक्शन फैल सकता है या फिर गहरे धब्बे पड़ सकते हैं। अगर आप इसे बिना किसी परेशानी और आसानी से ख़त्म करना चाहते हैं तो हम आपको दे रहे हैं कुछ कमाल के टिप्स।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 12:18 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 12:18 PM (IST)
Pimple Care Tips: पिंपल आते ही न हों परेशान, फौरन छुटकारा पाने के लिए बस करें ये 5 काम!
पिंपल आते ही न हों परेशान, फौरन छुटकारा पाने के लिए बस करें ये 5 काम!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। चाहे लड़के हों या लड़कियां पिंपल्स एक ऐसी समस्या है, जो किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकती है। यह ज़िंद्दी पिंपल आपकी ज़िंदगी में एक बार आ जाएं, तो फिर इन्हें भगाना आसान नहीं होता। यह किसी भी समय आपकी चेहरे पर आ धमकते हैं। कई लोग इसे फोड़ने की ग़लती करते हैं, जो बिलकुल नहीं करनी चाहिए।

loksabha election banner

पिंपल को फोड़ने से वो और बढ़ा हो सकता है, इंफेक्शन फैल सकता है या फिर गहरे धब्बे पड़ सकते हैं। अगर आप इसे बिना किसी परेशानी और आसानी से ख़त्म करना चाहते हैं, तो हम आपको दे रहे हैं कुछ कमाल के टिप्स।

पिंपल्स के लिए आसान टिप्स

1. जैसे ही आपके चेहरे पर पिंपल नज़र आए, इस पर टी-ट्री ऑयल और एलो वेरा जेल मिलाकर फौरन लगाएं। इन दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी पिंपल फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद इसका इस्तेमाल करें। दो घंटे में दो बार इस्तेमाल करें।

2. सोने से पहले चेहरे को धोने के बाद इस पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जेल को मिलाकर बना फेस पैक लगाएं। फिर इसे धोकर चेहरे पर टोनर, मॉइश्चराइज़र लगाएं। आप पिंपल पर मुल्तानी मिट्टी का यह फेस पैक लगाकर सो भी सकते हैं। सुबह उठकर इसे धो लें।

3. अगर अचानक कहीं आपको जाना पड़ रहा है, तो इसे छिपाने के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंसीलर पिंपल पर लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें। इससे पिंपल छिप जाएगा और इससे होने वाला रेडनेस भी नज़र नहीं आएगी।

4. इसके अलावा, आप इसमें नीम या तुलसी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम और तुलसी दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।

5. अगर लगातार मास्क पहनने की वजह से आपके चेहरे पर लगातार पिंपल्स हो रहे हैं। तो इसके लिए एक खास फेस पैक तैयार करें। इसके लिए आपको चाहिए बेसन, दूध, बादाम का तेल और हल्दी। इन सभी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब सूख जाए तो पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर टोनर, मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें।

6. अगर अक्सर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या रहती है, तो तेल मसाले और डेयरी वाली चीज़ों से दूर रहें। सोने से पहले मेकअप ज़रूर हटाएं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल ज़रूर करें।

Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.