अपने स्किन के हिसाब से घर में बनाएं ये बॉडी स्क्रब, मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन
गर्मी पसीना और पॉल्यूशन हमारी चेहरे के लिए ही नहीं बॉडी के लिए भी नुकसानदायक होता है। बॉडी स्क्रब्स के इस्तेमाल इन चीज़ों को दूर कर आपको फ्रेश लुक देता है।
खूबसूरती के साथ फ्रेश नज़र आने के लिए सिर्फ चेहरे पर ही फेशियल जरूरी नहीं, बॉडी स्क्रबिंग के बहुत जरूरी होती है। जो डेड स्किन को निकालने के साथ ही थकान मिटाने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन हर एक स्किन के लिए अलग-अलग स्क्रब होते हैं इसलिए अपने स्किन के अनुसार ही स्क्रब चुनें। जानेंगे इनके बारे में।स्क्रब 1
पपीता + एग व्हाइट
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो ये स्क्रब रहेगा बेहतरीन।
सामग्री
½ कप मैश किया हुआ पपीता, 1 एग व्हाइट (अच्छी तरह फेंटा हुआ), 1 टीस्पून शहद, 1 टीस्पून दही
ऐसे बनाएं
एक बड़े बोल में सारी सामग्री डालकर एक साथ मिलाएं।
फोम स्पॉन्ज की मदद से इसे पूरे शरीर पर मसाज करते हुए लगाएं।
करीब 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
मुलायम कपड़े से पोंछकर अब बॉडी पर मॉयस्चराइजर लगाएं।
स्क्रब 2
ब्रीयूड कॉफी + सिट्रस जूस
कॉफी और सिट्रस फ्रूट्स का यह स्क्रब स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।
सामग्री
3 टेबलस्पून ब्रीयूड कॉफी, 1 कप जूस
कैसे बनाएं
एक बोल में दोनों चीजों को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसे पूरे शरीर पर गोल-गोल घुमाते हुए स्क्रबिंग करें। तकरीबन 20 मिनट बाद पानी से धोकर बॉडी क्रीम अप्लाई करें।
स्क्रब 3
सेब + ब्राउन शुगर
यह स्क्रब हर तरह की स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
सामग्री
1 कप सेब की प्यूरी, 2 टेबलस्पून ब्राउन शुगर, 1 टेबलस्पून चीनी, चुटकी भर दालचीनी पाउडर
कैसे बनाएं
एक बोल में सारी चीज़ों को मिलाएं। स्पॉन्ज से इसे लगाएं और फिर धो दें।
अब टॉवल से शरीर पोछें। अंत में बॉडी लोशन अप्लाई करें।