Move to Jagran APP

उत्तर कोरिया में महिलाओं का 'लाल लिप्सटिक' लगाना है बैन, हैरान कर देंगे वहां के सख्त कानून

किम जोंग उन उत्तर कोरिया के तानाशाह हैं जो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उत्तर कोरिया में तानाशाही की वजह से कई सख्त नियम हैं जिनका पालन सभी नागरिकों के लिए करना ज़रूरी है। तो इसका पालन नहीं करता उसका सज़ा दी जाती है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 07 Dec 2022 04:58 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 04:58 PM (IST)
उत्तर कोरिया में महिलाओं का 'लाल लिप्सटिक' लगाना है बैन, हैरान कर देंगे वहां के सख्त कानून
उत्तर कोरिया में क्यों बैन है लाल लिप्सटिक और दूसरे कॉस्मेटिक्स ?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, अक्सर अपने अनोखे फैसलों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अधिनायकवादी तानाशाही में सरकार ही नागरिकों की पब्लिक और निजी ज़िंदगी को कंट्रोल करती है। वहां के लोगों के ऊपर कई तरह की पाबंदियां जिसके साथ वे अपना जीवन बिता रहे हैं।

loksabha election banner

कुछ सालों पहले CNN को दिए एक इंटरव्यू में उत्तर कोरिया की एक्ट्रेस नारा कंग ने बताया था कि वह अपने देश में कभी भी लाल रंग की लिप्सटिक या फिर गालों पर नारंगी ब्लश और आंखों पर ग्लिटर लगाने का सोच भी नहीं सकती थीं। उन्होंने बताया कि लाल लिप्सटिक लगाने के बारे में वहां कोई सोच भी नहीं सकता। वहां लाल रंग को पूंजीवाद से जोड़कर देखा जाता है और इसलिए उत्तर कोरिया की सोसाइटी आपको इसे लगाने की इजाज़त नहीं देती।

कंग अब दक्षिण कोरिया के शहर सिओल में रहती हैं। 24 साल की यह एक्ट्रेस साल 2015 में नॉर्थ कोरिया से भागकर साउथ कोरिया पहुंची थीं। उनके अनुसार, वहां कई तरह की पाबंदियां थीं, जिसमें बालों को हर वक्त बांधकर रखना भी शामिल था। उन्होंने बताया कि उनके गृहनगर में सिर्फ हल्के रंग की लिप्सटिक लगाने की इजाज़त थी, पिंक भी लगा सकते हैं, लेकिन लाल गलती से भी नहीं। साथ ही लंबे बालों को अच्छी तरह चोटी में बांधना होता था।

नॉर्थ कोरिया के कई ऐसे नियम हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं। तो आइए जानें इनके बारे में।

मेकअप पर है पाबंदी

इस देश में ज़्यादातर मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर पांबदी लगी हुई है। यानी वहां रहने वाली महिलाएं मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल खुलकर नहीं कर सकतीं।

लाल लिप्स्टिक कोई नहीं लगा सकता

खासतौर से लाल लिप्सटिक लगाने की अनुमति किसी को भी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि लाल रंग की लिप्सटिक को पूंजीवाद की निशानी माना जाता है इसलिए इसे नॉर्थ कोरिया में पूरी तरह से बैन किया हुआ है। यहां तक कि देश के बाहर से भी यहां कॉस्मेटिक्स नहीं लाए जा सकते। सिर्फ नॉर्थ कोरिया में बने प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करना होता है।

तो फिर महिलाएं कैसे मेकअप करती हैं?

नॉर्थ कोरिया की ज़्यादातर महिलाओं को सिर्फ हल्के रंग की लिप्सटिक लगाने की अनुमति है। कोई भी लाल जैसे गहरे रंग की लिप्सटिक नहीं लगा सकता।

रोज़ होती है चेकिंग

उत्तर कोरिया की सड़कों पर पैट्रोलिंग करते जवान आपको हर वक्त दिख जाएंगे। पैट्रोलिंग के ज़रिए उन लोगों को पकड़ा जाता है, जो नियम का पालन नहीं कर रहे। महिलाएं जिन्होंने सही तरीके से कपड़े नहीं पहने या फिर ज़रूरत से ज़्यादा भड़कीला मेकअप किया है। इन चीज़ों को लेकर वहां काफी सख्ती है।

CNN ने कुछ लोगों का भी इंटरव्यू किया, जो 2010 से 2015 के बीच उत्तर कोरिया से निकलकर दूसरे देशों में बस गए। उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया में मिनी स्कर्ट, ऐसी शर्ट्स जिनमें अंग्रेज़ी में कुछ लिखा हो या फिर तंग जीन्स पहनना भी अलाउड नहीं है। अगर कोई इन कपड़ों में दिखता है, तो पैट्रोलिंग पुलिस फाइन करती है। हालांकि, ऐसा वहां के हर शहर में नहीं है।

बालों को रंग भी नहीं सकते

यहां तक कि नॉर्थ कोरिया में मगिलाओं को बालों को रंगने की भी इजाज़त नहीं है। क्योंकि बालों को रंगना वहां कि सरकार का विरोध माना जाता है।

बालों के लिए चुनिंदा हेयरस्टाइल ही हैं

उत्तर कोरिया की महिलाओं को बालों को खोलने की इजाज़त नहीं है, खासतौर पर अगर बाल लंबे हैं। सिर्फ छोटे बालों को ही खुला छोड़ा जा सकता है। सभी महिलाओं को बालों को सही तरीके से बांधकर रखना होता है। साथ ही वहां महिलाओं और पुरुषों के लिए कुछ हेयरस्टाइल्स फिक्स्ड हैं, जिनसे अलग हेयरस्टाइल कोई नहीं रख सकता।

जूलरी पहनने की भी है मनाही

नॉर्थ कोरिया में कोई भी चेन, अंगूठी, ब्रेस्लेट जैसी एक्ससेसरीज़ नहीं पहन सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.