Norah Fatehi In Hot Pink: अपने नए किलर लुक से धमाल मचा रही हैं नोरा फतेही, क्या आपने देखी फोटो!
Norah Fatehi In Hot Pink नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने हॉट पिंक रंग के कपड़े पहने हैं। ये लुक उनके नए म्यूज़िक वीडियो पेपेटा का है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Norah Fatehi In Hot Pink: मोरोक्को की हसीन अदाकारा नोरा फतेही आजकल सोशल मीडिया पर इस कदर छाई रहती हैं कि फैन्स को उनकी पोस्ट का बेसब्री से इतज़ार रहता है। चाहे वह उनके नए म्यूज़िक वीडियो का प्रमोशन हो, आने वाली फिल्म हो या फिर दोस्तों के साथ मज़ेदार पलों की तस्वीरें हों, नोरा को लाइमलाइट में छाए रहना बखूबी आता है।
नोरा ने हाल ही में इंस्टाग्रम पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की, जो उनके नए वीडियो 'पेपेटा' का लुक है। ये म्यूज़िक वीडियो इसी साल सितंबर में लॉन्च हुआ था और गानों की लिस्ट में टॉप पर चल रहा है। नोरा और रेवैनी के गाये हुए गाने 'पेपेटा' को न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेश में भी पसंद किया जा रहा है।
नोरा उस वक्त इंटरनेट पर छा गई थीं जब पिछले साल फिल्म 'सत्यमेव जयते' का गाना 'दिलबर' न सिर्फ खूब वायरल हुआ था बल्कि बेस्ट गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर था। उसके बाद से नोरा ने कभी पलटकर नहीं देखा और इंडस्ट्री में खूब मेहनत से अपना नाम बनाया।
नोरा के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स की बात करें वह जल्द ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3D' में खास भूमिका निभाती नज़र आएंगी।