Move to Jagran APP

Mohey आपको विश्वास दिलाता है कि आप हर तरह से खूबसूरत हैं

शादी का सामारोह शुरुआत से ही उत्साह से भरा होता है और जब दुल्हन की भावना को समझने की बात आती है तो Mohey से बेहतर कोई नहीं समझ सकता।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 03:20 PM (IST)
Mohey आपको विश्वास दिलाता है कि आप हर तरह से खूबसूरत हैं
Mohey आपको विश्वास दिलाता है कि आप हर तरह से खूबसूरत हैं

भारत हो या फिर विश्व का कोई भी कोना दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी उनके जीवन का एक बहुत ही खूबसूरत पल होता है। यह एक ऐसा लम्हा होता है जब वे भावनाओं के सागर में गोते लगाते हैं। भावनाओं के इस उथल-पुथल को एक दुल्हन बहुत ही अच्छी तरह से अनुभव कर पाती है।

loksabha election banner

Mohey के इस नए वीडियो में आलिया भट्ट ने दुल्हन की भावनाओं को अच्छे से व्यक्त किया है। अपने चाहने वालों और दोस्तों का सारा ध्यान पाने से लेकर किसी के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण साथी होने तक, ये सभी बातें एक लड़की को अनोखा और अलग अनुभव देती है।

ऐसे समय में दुल्हन को मिले-जुले अनुभव से गुजरना पड़ता है, जहां एक ओर खुशी होती है तो दूसरी ओर यह एहसास भी होता है कि इस पल से सबकुछ बदलने वाला है और एक नए दौर की शुरुआत होने वाली है। इस वीडियो में आलिया भी #DulhanWaliFeeling से गुजरती हैं, जिसे बहुत ही अनूठे अंदाज में चित्रित किया गया है। आलिया Mohey के दुल्हन वाले लहंगे में बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।

शादी के ऐसे मौके पर दुल्हन के परिवारवालों और दोस्तों का साथ उसे खास महसूस कराते हैं। ऐसे में कब शादी के दिन की दस्तक हो जाती है उसे पता ही नहीं चलता। शादी के दिन उसकी आंखों में कई सारे सपने और मन में उमंगे होती हैं। ऐसे समय में उसकी दिल की धड़कने भी बढ़ी होती है। इतनी सारी भावनाओं से घिरे होने के बावजूद शादी के रस्मों रिवाज को पूरा करने के लिए वह तैयार रहती है।

हालांकि इन सभी उत्तेजना, भ्रम और चिंता के बीच वह सबसे खूबसूरत व अद्वितीय भी दिखना चाहती है। वह उस क्षण का बेसब्री से इंतजार करती है जब पहली बार उसका जीवनसाथी उसे दुल्हन के रूप में देखता है। वह चाहती है कि जो वह लहंगा पहने वह सबसे अच्छा हो, हेयर स्टाइल और मेकअप भी परफेक्ट हो।

शादी का सामारोह शुरुआत से ही उत्साह से भरा होता है और जब दुल्हन की भावना को समझने की बात आती है तो Mohey से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। बचपन से ही शादी के कपड़ों में सजने का सपना हर दुल्हन देखती है, इसलिए वह अपने लुक और पहनावे से समझौता नहीं करती है। बात केवल सबसे अच्छा दिखने की नहीं है, बल्कि शादी के जोड़े के साथ दुल्हन की बहुत सारी भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। Mohey इस बात का खास ख्याल रखता है। वह दुल्हन का लहंगा तैयार करते समय उसकी हर एक ख्वाहिश को उसमें पिरोता है।

Mohey भारतीय परंपराओं और वर्तमान फैशन के चलन को समझता है। रंग, कपड़े, कढ़ाई या फिर दुल्हन की पसंद को ध्यान में रखते हुए Mohey दुल्हन के लिए एक आदर्श लहंगा तैयार करता है। आपको सुंदर, स्टाइलिश और परंपरा का प्रतीक बनाने के वादे के साथ, Mohey हमेशा से ही सभी भारतीय दुल्हनों के लिए सही पसंद रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.